Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

राजस्थान हाईकोर्ट: 37 न्यायाधीशों को न्यायिक जिलों की नई संरक्षकता सौंपी, जस्टिस कुलदीप माथुर बने पाली व फलोदी के संरक्षक जज
राजस्थान हाईकोर्ट: 37 न्यायाधीशों को न्यायिक जिलों की नई संरक्षकता सौंपी, जस्टिस कुलदीप माथुर बने पाली व फलोदी के संरक्षक जज

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल ने प्रदेश के विभिन्न न्यायिक जिलों के संरक्षक (गार्जियन) जजों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया है। हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार 37 न्यायाधीशों को अलग-अलग न्यायिक जिलों की संरक्षकता सौंपी गई है। पुराने सभी आदेशों को निष्प्रभावी करते हुए यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

नए आदेश के तहत संरक्षक जजों को अपने न्यायिक क्षेत्र के आधिकारिक दौरे से पहले मुख्य न्यायाधीश को पूर्व सूचना देनी होगी। साथ ही दौरों का कार्यक्रम इस तरह तय करने को कहा गया है जिससे मुख्य पीठ और खंडपीठ के नियमित अदालती कामकाज पर कोई असर न पड़े। ये गार्जियन जज अपने क्षेत्र के न्यायिक अधिकारियों की कार्यकुशलता और ईमानदारी का आकलन कर मुख्य न्यायाधीश को आवश्यक सुझाव व रिपोर्ट देंगे।

न्यायाधीशों और उनके प्रभार वाले न्यायिक जिलों की पूरी सूची:

  1. जस्टिस विनीत कुमार माथुर – जोधपुर महानगर एवं उदयपुर

  2. जस्टिस इंद्रजीत सिंह – जयपुर महानगर-प्रथम

  3. जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल – जयपुर महानगर-द्वितीय

  4. जस्टिस समीर जैन – जयपुर जिला

  5. जस्टिस संगीता शर्मा – जोधपुर जिला

  6. जस्टिस कुलदीप माथुर – पाली एवं फलोदी

  7. जस्टिस बिपिन गुप्ता – सिरोही

  8. जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू – जालोर

  9. जस्टिस मुकेश राजपुरोहित – बाड़मेर

  10. जस्टिस मुन्नुरी लक्ष्मण – गंगानगर एवं बालोतरा

  11. जस्टिस फरजंद अली – बीकानेर एवं डूंगरपुर

  12. जस्टिस सुदेश बंसल – कोटा

  13. जस्टिस अनूप कुमार ढंढ – अजमेर

  14. जस्टिस अरुण मोंगा – भीलवाड़ा एवं प्रतापगढ़

  15. जस्टिस विनोद कुमार भरवानी – अलवर

  16. जस्टिस उमा शंकर व्यास – भरतपुर

  17. जस्टिस रेखा बोराना – चित्तौड़गढ़ एवं जैसलमेर

  18. जस्टिस शुभा मेहता – सीकर

  19. जस्टिस गणेश राम मीणा – झुंझुनूं

  20. जस्टिस अनिल कुमार उपमन – दौसा

  21. जस्टिस डॉ. नूपुर भाटी – हनुमानगढ़ एवं सलूंबर

  22. जस्टिस अशोक कुमार जैन – टोंक

  23. जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित – चूरू

  24. जस्टिस भुवन गोयल – बूंदी

  25. जस्टिस प्रवीण भटनागर – झालावाड़

  26. जस्टिस आशुतोष कुमार – बारां

  27. जस्टिस चंद्रशेखर शर्मा – मेड़ता

  28. जस्टिस प्रमिल कुमार माथुर – कोटपूतली-बहरोड़

  29. जस्टिस चंद्र प्रकाश श्रीमाली – धौलपुर

  30. जस्टिस मनीष शर्मा – सवाई माधोपुर

  31. जस्टिस आनंद शर्मा – ब्यावर

  32. जस्टिस सुनील बेनीवाल – राजसमंद

  33. जस्टिस संदीप शाह – बांसवाड़ा

  34. जस्टिस संदीप तनेजा – खैरथल-तिजारा

  35. जस्टिस संजीत पुरोहित – डीडवाना-कुचामन

  36. जस्टिस रवि चिरानिया – करौली

  37. जस्टिस अनूरूप सिंघी – डीग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories