
पाली। राजस्थान के पाली शहर में मंगलवार शाम फैक्ट्री से स्कूटी पर घर लौट रहे एक बिजनेसमैन पर रास्ते में धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमलावरों ने कारोबारी के हाथ-पैर पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी एक हथेली भी कट गई। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मामले में औद्योगिक नगर थाना पुलिस ने हर्षित मेवाड़ा नाम के युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में हमले के पीछे जमीन संबंधी पुराना विवाद होने की आशंका जताई गई है।
शिवाजी नगर लेबर कॉलोनी रोड पर हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, पाली शहर के सोमनाथ मंदिर क्षेत्र निवासी 43 वर्षीय बिजनेसमैन सुशील डागा पुत्र हुकमीचंद डागा मंगलवार शाम अपनी फैक्ट्री से स्कूटी पर घर लौट रहे थे।इसी दौरान औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर लेबर कॉलोनी रोड पर कुछ लोगों ने उन्हें बीच रास्ते में रोककर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके हाथ-पैर पर कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग, मिनी ट्रक से अस्पताल पहुंचाया
हमले के दौरान कारोबारी की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ सुशील डागा को मिनी ट्रक की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। गंभीर चोटों को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
आईटीआई रोड स्थित मकान को लेकर पुराना विवाद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में आईटीआई रोड पर स्थित एक मकान को लेकर सुशील डागा और दूसरे पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि संबंधित मकान रास्ते की जमीन पर बना हुआ है। उसके पास ही उनकी फैक्ट्री स्थित है। इसी विवाद के चलते दूसरे पक्ष द्वारा रंजिश रखने की बात सामने आई है। हालांकि, हमले की वास्तविक वजह और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (8)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (553)
- इतिहास (87)
- इंदौर (14)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (34)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (40)
- खेल (44)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (12)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (92)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (464)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (7)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (102)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (24)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (53)
- दिल्ली एनसीआर (12)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (853)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (294)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (23)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (80)
- बिहार (43)
- बीकानेर (13)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (17)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (36)
- मनोरंजन (71)
- महाराष्ट्र (32)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (1,092)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (103)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (54)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)