Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

कोटा में दूसरे द‍िन भी इनकम टैक्‍स की कार्रवाई जारी, ज‍िंक कारोबारी के 10 ठ‍िकानों पर सर्च
कोटा में दूसरे द‍िन भी इनकम टैक्‍स की कार्रवाई जारी, ज‍िंक कारोबारी के 10 ठ‍िकानों पर सर्च

कोटा में करीब दस ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी की कार्रवाई बुधवार को दूसरे दिन भी जारी है. मंगलवार को दिल्ली से आए अधिकारी कोटा में छापेमारी कर रहे हैं. राज्य की आयकर अन्वेषण शाखा भी छापेमारी में सहयोग कर रही है. जिंक कारोबार से जुड़ी मित्तल पिगमेंट प्राइवेट लिम‍िटेड के यहां छापेमारी चल रही है. कोटा के इन्द्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र में रोड नंबर 5 स्थित प्लांट पर भी छापेमारी चल रही है. यह कंपनी माइनिंग क्षेत्र में सक्रिय है, आयकर चोरी की सूचनाओं पर छापेमारी की कार्रवाई हो रही है.

किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं

आयकर विभाग की टीम कंपनी के प्लांट, कॉर्पोरेट कार्यालयों और प्रबंधन से जुड़े प्रमुख लोगों के आवासों सहित कुल 10 जगहों पर एक साथ कार्रवाई कर रही है. अधिकारियों ने सभी परिसरों को सील कर दिया है, और किसी भी व्यक्ति को अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

कंप्यूटरों में दर्ज डेटा को खंगाल रही

जांच टीम कंपनी के सभी वित्तीय लेन-देन, बिल, बैंक खातों और कंप्यूटरों में दर्ज डेटा को खंगाल रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या कंपनी ने अपनी आय को छुपाया है या किसी तरह की फर्जी कंपनियां बनाकर अवैध लेन-देन किए हैं.

मित्तल पिगमेंट प्राइवेट लिमिटेड जिंक में कार्रवाई 

मित्तल पिगमेंट प्राइवेट लिमिटेड जिंक और खनन उद्योग में एक जाना-पहचाना नाम है. ऐसे में इस बड़ी औद्योगिक इकाई पर आयकर विभाग का छापा कई सवाल खड़े कर रहा है. माना जा रहा है कि यह कार्रवाई सिर्फ कोटा तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी के दिल्ली और अन्य शहरों में स्थित कार्यालयों पर भी नजर रखी जा रही है. आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि जांच में कई अहम दस्तावेज बरामद होने की उम्मीद है, जिनसे कर चोरी के तरीकों का खुलासा हो सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories