Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

जयशंकर- पीयूष गोयल के अमेरिका दौरे से आई गुड न्यूज! क्या ट्रंप और PM मोदी की होने वाली है मुलाकात
जयशंकर- पीयूष गोयल के अमेरिका दौरे से आई गुड न्यूज! क्या ट्रंप और PM मोदी की होने वाली है मुलाकात

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अमेरिका दौरे के बाद एक अच्छी खबर आई है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर लगे 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ को फिक्स कर सकते हैं. रुबियो ने बयान के जरिए संकेत दिया कि दोनों ही देशों के रिश्ते पटरी पर लौटने वाले हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत उसका करीबी साझेदार है.

मार्को रुबियो ने NBC न्यूज को दिए इंटरव्यू के दौरान भारत पर लगे टैरिफ को लेकर कहा, ”यह ऐसा पॉइंट है जिस पर हम सुधार की उम्मीद कर रहे हैं.” रुबियो ने यह भी कहा कि भारत पर रूस से तेल खरीदने की वजह से टैरिफ लगाया गया था, लेकिन अब 25 प्रतिशत टैरिफ को फिक्स किया जा सकता है. उन्होंने रूस को लेकर कहा, ”किसी बिंदु पर, उन्हें यह निर्णय लेना पड़ सकता है कि नए प्रतिबंध लगाए जाएं. राष्ट्रपति के पास और कदम उठाने की क्षमता है और वे ऐसा करने पर विचार कर रहे हैं.”

भारत और अमेरिका के रिश्तों में आएगा सुधार

विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका दौरे पर मार्को रुबियो से मुलाकात की. इस दौरान ट्रेड डील के साथ-साथ और भी मुद्दों पर चर्चा हुई. इससे पहले अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर आया था. अब उम्मीद की जा रही है कि दोनों के रिश्तों में नरमी आएगी.

क्या पीएम मोदी और ट्रंप की होगी मुलाकात

ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति थी, लेकिन इसके बाद ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और अब विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका का दौरा किया. फिलहाल सब कुछ सामान्य होता नजर आ रहा है. लिहाजा पीएम मोदी और ट्रंप की मीटिंग का कयास लगाया जा रहा है. हालांकि इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories