Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

पिता की नशे की लत के चलते मां ने छोड़ दिया घर, तनाव में 12 साल की बेटी ने लगाई फांसी
पिता की नशे की लत के चलते मां ने छोड़ दिया घर, तनाव में 12 साल की बेटी ने लगाई फांसी

अजमेर/ गुरुवार (20 नवंबर) शाम को देहली गेट स्थित पुरानी बकरा मंडी क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना हुई. बताया जा रहा है कि माता-पिता के बीच लगातार होने वाले झगड़ों और मां के पीहर चले जाने की वजह से बच्ची मानसिक रूप से बेहद परेशान थी परिजनों के अनुसार, बच्ची गुरुवार दोपहर 2 बजे स्कूल से घर लौटी थी. शाम को दादी और भाई-बहनों के साथ मंदिर गई और वापस लौटकर अपने कमरे में चली गई. काफी देर तक बाहर न आने पर दादी ने नीचे वाले कमरे में जाकर खिड़की से देखा तो वह साड़ी के फंदे पर लटकी हुई थी. परिजन दरवाजा तोड़कर उसे जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

बच्ची के चाचा सुरजीत के अनुसार, पिता सुमित की शराबखोरी के कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था, जिससे बच्ची मानसिक तनाव में रहती थी. पिता के नशे और लगातार झगड़ों से परेशान होकर उसकी मां कुछ दिन पहले ही पीहर चली गई थी घर में लगातार तनाव की स्थिति बच्ची के लिए असहनीय हो गई थी. परिजनों ने बताया कि सोनाक्षी माता-पिता के झगड़ों के बीच पनप रहे तनाव से डिप्रेशन में आ गई थी.

गंज थाना एएसआई अस्लम खान ने बताया, “बच्ची ने जब सुसाइड किया, तब पिता घर पर नहीं थे. मां पीहर में रह रही है. बच्ची और उसके बड़े भाई की देखभाल चाचा कर रहे थे. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.” पुलिस का कहना है कि परिवारिक परिस्थितियों के बारे में पड़ताल कर रही है. साथ ही पुलिस की टीम पड़ोसियों, रिश्तेदारों और पारिवारिक सदस्यों से घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories