
पाली (विशेष संवाददाता)। पाली शहर के नवलखा रोड इलाके में आयोजित एक सामाजिक दावत में भोजन करने के बाद 50 मासूम बच्चों सहित 296 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद एक साथ सैकड़ों लोगों के बांगड़ अस्पताल पहुंचने से शुक्रवार रात चिकित्सा महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों ने मौके पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बिना एनओसी और लाइसेंस चल रहीं दो मीट दुकानों को सीज कर दिया। वहीं, दावत का राशन उपलब्ध कराने वाले किराना स्टोर से खाद्य सामग्रियों के नमूने लिए गए। हालांकि, मिठाई की दुकानों पर सैंपल की जांच न होने को लेकर पीड़ितों ने प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं।
आधी रात अस्पताल में जुटी भीड़, 13 गंभीर भर्ती; अब सभी सुरक्षित
बांगड़ अस्पताल के अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार देर रात फूड पॉइजनिंग से पीड़ित होकर कुल 296 लोग अस्पताल पहुंचे थे, जिनमें 50 बच्चे भी शामिल थे। मरीजों की एकाएक बढ़ी तादाद को देखते हुए अतिरिक्त डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को अलर्ट पर लिया गया।
इनमें से 13 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वार्ड में भर्ती कर ड्रिप व आवश्यक दवाइयां दी गईं। डॉ. परिहार के अनुसार, समय पर मिले उपचार के बाद सभी मरीजों की स्थिति अब पूरी तरह सामान्य व खतरे से बाहर है, जिसके बाद सभी 296 लोगों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है।
बिना NOC चल रहीं दो मीट दुकानें सीज, किराना स्टोर से लिए सैंपल
फूड पॉइजनिंग की घटना से प्रशासन हरकत में आया। शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) सुरेश शर्मा और नगर निगम के डीओसी प्रभारी बादल सिंह पुलिस जाप्ते के साथ हैदर कॉलोनी पहुंचे।
-
मीट दुकानों पर ताला: दावत के आयोजक व पीड़ित रमजान की शिकायत के आधार पर टीम ने सबसे पहले ‘हुसैन मीट एंड चिकन शॉप’ की जांच की। संचालन संबंधी कोई वैध एनओसी न मिलने पर दुकान को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। इसी प्रकार पास में ही बिना वैध लाइसेंस संचालित पाई गई ‘एटी मीट शॉप’ पर भी सीज की कार्रवाई की गई।
-
किराना स्टोर से सैंपलिंग: इसके बाद टीम नवलखा रोड स्थित ‘महावीर किराना स्टोर’ पहुंची, जहां से भोजन बनाने के लिए कच्चा किराना सामान खरीदा गया था। जांच दल ने वहां से हल्दी, घी, पिस्ता और सूजी के सैंपल लेकर जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजे।
मिठाई दुकानों की जांच नहीं होने पर सवाल, पीड़ितों में नाराजगी
कार्रवाई के दौरान पीड़ित रमजान ने जांच टीम से पुरजोर मांग की कि दावत के लिए जिन दुकानों से मिठाइयां मंगवाई गई थीं, उन दुकानों की भी तुरंत जांच की जाए और वहां से भी सैंपल उठाए जाएं। लेकिन टीम मिठाई की दुकानों की पड़ताल किए बिना ही लौट गई, जिसको लेकर शिकायतकर्ताओं ने विभागीय ढर्रे पर नाराजगी जताई।
इस मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार शर्मा ने सफाई देते हुए कहा:
“शिकायतकर्ता मिठाई दुकानों को लेकर अलग-अलग नाम बता रहा है। यदि शिकायतकर्ता लिखित में यह स्पष्ट दे देगा कि किस दुकान से कौन-सी मिठाई खरीदी गई थी, तो विभागीय स्तर पर उन दुकानों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”
हालांकि, विभागीय सूत्रों के अनुसार दावत के लिए मिठाइयां हलवाई के गोदाम में तैयार करवाई गई थीं और स्वास्थ्य टीम ने शुक्रवार देर रात ही मौके से मटन करी सहित मलाई राजभोग और कलाकंद के शुरुआती सैंपल कब्जे में लेकर जांच के लिए भिजवा दिए थे। अब सभी को लैब रिपोर्ट का इंतजार है ताकि फूड पॉइजनिंग की वास्तविक वजह सामने आ सके।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (8)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (536)
- इतिहास (81)
- इंदौर (14)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (33)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (36)
- खेल (44)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (12)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (84)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (461)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (102)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (23)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (50)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (834)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (280)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (22)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (80)
- बिहार (43)
- बीकानेर (13)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (17)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (36)
- मनोरंजन (71)
- महाराष्ट्र (32)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (1,070)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (51)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)