Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 814वें उर्स; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चादर 22 दिसंबर को, कांग्रेस की ओर से 24 दिसंबर को पेश होगी चादर
ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 814वें उर्स; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चादर 22 दिसंबर को, कांग्रेस की ओर से 24 दिसंबर को पेश होगी चादर

अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 814वें उर्स के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजी जाने वाली चादर 22 दिसंबर को दरगाह अजमेर शरीफ में पेश की जाएगी. केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू प्रधानमंत्री की चादर लेकर अजमेर पहुंचेंगे और परंपरागत रूप से बलंद दरवाजे से चादर पेश करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री का संदेश भी पढ़कर सुनाया जाएगा

उर्स के दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर से भी दरगाह अजमेर शरीफ में चादर पेश की जाएगी. परंपरा के अनुसार कांग्रेस की चादर 24 दिसंबर को दरगाह में अकीदत के साथ चढ़ाई जाएगी. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दरगाह पहुंचकर बलंद दरवाजे से चादर पेश करेगा और देश में अमन-चैन, भाईचारे व खुशहाली की दुआ मांगेगा. कांग्रेस की चादर पेशी को लेकर भी पार्टी स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं

उर्स के दौरान एक अहम बदलाव सामने आ रहा है. ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम जैसी घटनाओं के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में आई तल्खी के चलते इस बार पाकिस्तान से आने वाले जायरीन उर्स में शामिल नहीं होंगे, ऐसी जानकारी मिल रही है. आमतौर पर हर साल बड़ी संख्या में पाक जायरीन अजमेर शरीफ पहुंचते हैं, लेकिन इस बार उनकी गैरमौजूदगी की संभावना जताई जा रही है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी है. उर्स के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि उर्स शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories