Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

आखिरी दिन 879 जमानत याचिकाओं पर हुई सुनवाई, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ को जमानत , राजस्थान हाईकोर्ट में दीपावली अवकाश शुरू
आखिरी दिन 879 जमानत याचिकाओं पर हुई सुनवाई, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ को जमानत , राजस्थान हाईकोर्ट में दीपावली अवकाश शुरू

राजस्थान हाईकोर्ट में आज से दीपावली की छुट्टियां शुरू हो गई हैं. इस अवसर पर वकीलों की मांग पर शुक्रवार को एक साथ 879 जमानत याचिकाओं को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया. इन याचिकाओं पर छह अलग-अलग बेंचों ने सुनवाई की. इस विशेष व्यवस्था से उन लोगों को राहत मिली जो लंबे समय से जमानत का इंतजार कर रहे थे

हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद जिन लोगों को जमानत दी उनके आदेश तुरंत ई-मेल के जरिए संबंधित जेलों, वकीलों और पक्षकारों को भेजे गए. इससे जेल में बंद आरोपियों को जल्द रिहाई मिलने की उम्मीद है. यह कदम न्याय प्रक्रिया को तेज करने और तकनीक का उपयोग करने की दिशा में महत्वपूर्ण है

विनोद जाखड़ को मिली जमानत
सुनवाई के दौरान एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ की जमानत याचिका पर भी विचार हुआ. हाईकोर्ट ने जाखड़ समेत तीन अन्य आरोपियों को जमानत दे दी. यह फैसला उनके समर्थकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है

दीपावली अवकाश के कारण हाईकोर्ट में 9 दिन और अधीनस्थ अदालतों में 6 दिन का अवकाश रहेगा. हाईकोर्ट में अगली सुनवाई अब 27 अक्टूबर से शुरू होगी जबकि अधीनस्थ अदालतें 24 अक्टूबर से काम शुरू करेंगी. इस दौरान कोई भी नियमित सुनवाई नहीं होगी

वकीलों की मांग पर एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में जमानत याचिकाओं की सुनवाई ने हाईकोर्ट की कार्यकुशलता को दर्शाया. इस कदम से न केवल समय की बचत हुई बल्कि जिनकी जमानत हुई है. दीपावली पर सभी परिवारों को खुशी भी मिली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories