Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

भारतीय लोकतंत्र में पत्रकारिता, अभिव्यक्ति और जन-आंदोलन की शक्ति को नई ऊंचाई दी: रामनाथ गोयनका लेक्चर से PM मोदी का दुनिया को संदेश
भारतीय लोकतंत्र में पत्रकारिता, अभिव्यक्ति और जन-आंदोलन की शक्ति को नई ऊंचाई दी: रामनाथ गोयनका लेक्चर से PM मोदी का दुनिया को संदेश

दिल्ली में रामनाथ गोयनका लेक्चर को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि आज का भारत विकसित होने के लिए अधीर है. पीएम मोदी ने कहा, ‘आज हम सब एक ऐसी विभूति के सम्मान में यहां आए हैं, जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र में पत्रकारिता, अभिव्यक्ति और जन-आंदोलन की शक्ति को नई ऊंचाई दी है. आज का भारत भी इसी रचनात्मक अधीरता का प्रतीक है.’

उन्होंने कहा, ‘रामनाथ गोयनका जी को अक्सर एक अधीर व्यक्ति के रूप में वर्णित किया जाता था. उनकी अधीरता परिवर्तन की प्रेरणा देती थी, ठहरे हुए पानी में भी गति लाती थी. इसी तरह, आज का भारत भी इसी रचनात्मक अधीरता का प्रतीक है. भारत प्रगति के लिए आतुर है, विकास के लिए अधीर है और आत्मनिर्भर बनने के लिए अधीर है

 

पूरी दुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत तेजी से कर रहा विकास- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत विकसित और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रतिबद्ध है. हमने देखा है कि कैसे 21वीं सदी के पिछले 25 साल बहुत तेजी से बीते हैं, एक के बाद एक चुनौतियां आईं, फिर भी भारत की गति को रोका नहीं जा सका. आज जब दुनिया व्यवधानों से डर रही है, भारत एक जीवंत भविष्य की ओर बढ़ रहा है. मैं कह सकता हूं कि भारत सिर्फ एक उभरता हुआ बाजार नहीं है, बल्कि यह एक उभरता हुआ मॉडल है.’ उन्होंने कहा, ‘2020 में कोरोना महामारी के कारण पूरी विश्व की अर्थव्यवस्था अनिश्चितताओं से घिर गई, ग्लोबल सप्लाई चेन पर बड़ा प्रभाव पड़ा और सारा विश्व एक निराशा की ओर जाने लगा. हमारी पड़ोसी देशों में उथल-पुथल जैसी स्थितियां बनने लगीं, लेकिन इस बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने हाई ग्रोथ रेट हासिल करके दिखाया.’

उन्होंने आगे कहा, ‘2022 में यूरोपियन क्राइसिस के कारण पूरे विश्व के सप्लाई चेन और ऊर्जा बाजार प्रभावित हुआ. इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ा, इसके बावजूद 2022-23 में भारत का विकास तेजी से होता रहा. 2023 में पश्चिमी एशिया में जब स्थितियां बिगड़ीं, तब भी हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ती रही और इस साल 2025 में भी जब दुनिया में स्थिरता है, तब भी हमारा विकास दर 7 परसेंट का आसपास है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories