Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

"इस बार महिलाओं का टर्नआउट पुरुषों से नौ फीसदी अधिक रहा. ये भी लोकतंत्र की विजय है- पीएम मोदी
“इस बार महिलाओं का टर्नआउट पुरुषों से नौ फीसदी अधिक रहा. ये भी लोकतंत्र की विजय है- पीएम मोदी

दिल्ली में रामनाथ गोयनका लेक्चर को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव के रिजल्ट को लेकर कहा कि वहां के लोगों ने विकास को चुना है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने आरजेडी के जंगलराज का नकार दिया है. बिहार के ऐतिहासिक नतीजों ने बताया कि लोकतंत्र में लोगों की बढ़ती भागीदारी को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं.

पीएम मोदी ने कहा, “इस बार महिलाओं का टर्नआउट पुरुषों से नौ फीसदी अधिक रहा. ये भी लोकतंत्र की विजय है. बिहार के नतीजों ने फिर दिखाया है कि भारत के लोगों की आकांक्षाएं कितनी ज्यादा हैं. लोग उन दलों पर विश्वास करते हैं, जो नेक नीयत से उन आकांक्षाओं को पूरा करते हैं और विकास को प्राथमिकता देते हैं. मैं यहां से देश की हर राज्य सरकार को कहूंगा कि बिहार के नतीजे हमें सबक देते हैं कि आप किस तरह की सरकार चला रहे हैं. ये आने वाले वर्षों में आने वाले समय का भविष्य तय करेंगे.”

प्रधानमंत्री ने कहा, “बिहार चुनाव के बाद फिर मोदी प्रेमियों ने कहना शुरू किया है कि मोदी 24*7 चुनाव मोड में काम करते हैं. इलेक्शन में नहीं इमोशनल मोड में रहना जरूरी रहता है. मन के भीतर एक बैचेनी रहती है कि एक मिनट भी गंवाना नहीं है. गरीब के इलाज के लिए, मिडिल क्लास की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए, इस भावना और इमोशन के साथ सरकार हमेशा जुटी रहती है. इसके नतीजे हमें चुनाव परिणाम में दिखाई देते हैं.”

पीएम मोदी ने कहा, “आज देश में जो भी सरकारें हैं, चाहे केंद्र में हमारी सरकार है या फिर राज्यों में अलग-अलग दलों की सरकारें हैं. हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता सिर्फ एक होनी चाहिए- विकास, विकास और सिर्फ विकास.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories