Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 15000 युवा देंगे सलामी
19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 15000 युवा देंगे सलामी

भारत स्काउट एंड गाइड की संरक्षक एवं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। राष्ट्रपति करीब 90 मिनट तक स्काउट व गाइड के बीच रहेंगी। इस दौरान 15000 प्रतिभागी उन्हें सलामी देंगे। भारत स्काउट एंड गाइड यूपी के मुख्यायुक्त प्रभात कुमार ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति अपराह्न 3:30 बजे राष्ट्रीय जंबूरी में शिरकत करेंगी। उनके स्वागत में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुसार, वह समारोह में करीब 1:30 घंटे तक रहेंगी।

Image

मुख्यायुक्त के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान यूपी सहित देश के सभी राज्यों, सेंट्रल रेलवे और विदेशी स्काउट गाइड अपने-अपने परिधान में संस्कृति प्रस्तुतियां देंगे। मार्च पास्ट और कलर पार्टी भी होगी। परेड में स्काउट गाइड जंबूरी के राष्ट्रीय संगीत पर राष्ट्रपति को सलामी देंगे।

19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उनके आगमन से पहले सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। बृहस्पतिवार को अटल स्टेडियम में स्काउट्स-गाइड्स ने मुख्य परिधान में अभ्यास किया। वहीं, दिल्ली विस्फोट की घटना के बाद लगभग 350 एकड़ में फैले कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है।

Image

विशेष सुरक्षा टीम ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल के भीतर और बाहर एआई तकनीक से लैस ड्रोन के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटे पहले आम प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अटल स्टेडियम के मुख्य द्वार से विशेष अतिथियों का प्रवेश होगा। अन्य गेट स्काउट्स-गाइड्स और अधिकारियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories