Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

"अफसर अब उनकी बात नहीं सुनते" गजेंद्र सिंह शेखावत ने साधा डोटासरा पर निशाना
“अफसर अब उनकी बात नहीं सुनते” गजेंद्र सिंह शेखावत ने साधा डोटासरा पर निशाना

श्रीगंगानगर जिले के गांव डुंगरसिंहपूरा में आयोजित 152वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा हमला बोला। शेखावत ने कहा कि जब डोटासरा सरकार में थे, तब वे अफसरों पर दबाव डालकर सही और गलत दोनों तरह के काम करवाते थे, लेकिन अब वे सत्ता में नहीं हैं, इसलिए अफसर उनकी बातों को अनसुना कर देते हैं। इसी वजह से डोटासरा को अब प्रदेश में ‘अफसरशाही’ दिख रही है।

Image

कार्यक्रम के दौरान गांव के 152वें स्थापना दिवस पर विशेष डाक टिकट जारी किया गया और समारिका का भी विमोचन किया गया। इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए शेखावत ने कहा कि किसी गांव की स्थापना दिवस पर डाक टिकट जारी होना एक अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि भारत को समझना है तो गांवों की वास्तविकता को समझना होगा, क्योंकि असली भारत गांवों में बसता है।

स्थापना दिवस समारोह में गांव की प्रतिभाओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, बीकानेर विधायक सिद्धि कुमारी, श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी, भाजपा नेता विजेंद्र पुनिया, भाजपा नेता सुरेंद्र पाल टीटी, पूर्व सांसद निहालचंद, प्रियंका बैलान और बलबीर लूथरा सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories