Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

एक दिन में ढाई डिग्री तक लुढ़का पारा, शीतलहर से ठिठुरन, सर्दी से लोगों की छुटी धुजणी
एक दिन में ढाई डिग्री तक लुढ़का पारा, शीतलहर से ठिठुरन, सर्दी से लोगों की छुटी धुजणी

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण राजस्थान में तापमान तेजी से गिर गया है। सीकर, चूरू और जयपुर सहित कई शहरों में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। सीकर में गुरुवार रात को तापमान जमाव बिंदु के नजदीक एक डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

सबसे ज्यादा असर सीकर, झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर व आस-पास के इलाकों में दिख रहा है. यहां के कई जिलों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है. कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है. गुरुवार रात को सीकर का फतेहपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

मौसम केंद्र जयपुर के  24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. एक ही दिन में न्यूनतम तापमान में करीब ढाई डिग्री की गिरावट दर्ज होने से रात का मौसम बेहद सर्द हो गया है. जहां लोग पहले कंबल से काम चला रहे थे वही अब बिना रजाई के बात नहीं बन रही है. शाम होते ही घरों के बाहर लोग अलाव जलाते हुए दिख जाते है

छवि

मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 11.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 12.0 डिग्री, अलवर में 5.0, जयपुर में 10.7 डिग्री, पिलानी में 5.4 डिग्री, सीकर में 3.8 डिग्री, कोटा में 12.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 11.6 डिग्री, बाड़मेर में 14.0 डिग्री, जैसलमेर में 9.6 डिग्री, जोधपुर में 13.7 डिग्री, बीकानेर में 8.2 डिग्री, चूरू में 4.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 7.5 डिग्री, अंता बारां में 10.4 डिग्री, जालौर में 12.8 डिग्री, सिरोही में 8.7 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 2.2 डिग्री, करौली में 6.3 डिग्री, दौसा में 4.8 डिग्री और झुंझुनूं में 6.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा. अन्य भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है. तीन दिन बाद मौसम में हल्का बदलाव संभव है, लेकिन फिलहाल ठंड से कोई बड़ी राहत मिलने के संकेत नहीं हैं, और अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में ठंड का असर तेज बना रहेगा. इसी के साथ मौसम विभाग के वैज्ञानिको ने किसानों और आम जनता को सलाह दी है कि तेज ठंड और शीतलहर के अलर्ट को देखते हुए सुबह-शाम विशेष सावधानी बरते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories