Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

तेजाजी की जन्मस्थली के विकास के लिए कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं-पर्यटन मंत्रालय, लोक देवताओं को नजरअंदाज कर रही है सरकार?
तेजाजी की जन्मस्थली के विकास के लिए कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं-पर्यटन मंत्रालय, लोक देवताओं को नजरअंदाज कर रही है सरकार?

नागौर से सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी  के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है बेनीवाल ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लोकसभा के शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session 2025) के पहले दिन जब उन्होंने यह सवाल उठाया, तो केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जवाब में कहा कि इन स्थलों के विकास को लेकर कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है

बेनीवाल ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने मूल प्रश्न में दोनों स्थलों का जिक्र किया था, लेकिन मंत्री ने जवाब में मुकाम का नाम तक नहीं लिया. उन्होंने कहा, ‘केंद्रीय पर्यटन मंत्री स्वयं राजस्थान से आते हैं, लेकिन उन्हें लोक देवताओं से जुड़े इन प्रमुख धर्म स्थलों के विकास से कोई मतलब नहीं है. अगर प्रस्ताव नहीं आए हैं, तो वे खुद मंगवा सकते थे.’ बेनीवाल ने यह भी कहा कि वे जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस मामले की शिकायत करेंगे

बेनीवाल ने कहा कि मंत्री के जवाब की भाषा से उनकी मंशा साफ दिख रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान के लोक देवताओं और बिश्नोई समाज के धार्मिक स्थलों को नजरअंदाज किया जा रहा है

Image

कोई प्रस्ताव नहीं आया-पर्यटन मंत्रालय

पर्यटन मंत्रालय ने अपने लिखित जवाब में बताया है कि राजस्थान के नागौर जिले के खरनाल गांव में तेजाजी की जन्मस्थली के विकास के लिए कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. हालांकि मंत्रालय ने यह भी बताया कि देशभर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं, जिनमें प्रशाद योजना, स्वदेश दर्शन योजना और केंद्रीय एजेंसियों को सहायता योजना शामिल हैं पर्यटन मंत्रालय ने बताया कि अप्रैल 2023 से राजस्थान में धार्मिक स्थलों पर कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है. लेकिन खरनाल के लिए कोई प्रस्ताव नहीं आया है. मंत्रालय ने कहा कि प्रस्ताव राज्य सरकारों से आते हैं और यह एक सतत प्रक्रिया है

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories