Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति आवास पर डिनर; कांग्रेस सांसद शशि थरूर मिला निमंत्रण, नेता विपक्ष को नहीं मिला न्योता ?
पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति आवास पर डिनर; कांग्रेस सांसद शशि थरूर मिला निमंत्रण, नेता विपक्ष को नहीं मिला न्योता ?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में आज रात राष्ट्रपति भवन में होने वाले औपचारिक रात्रिभोज को लेकर सियासी पारा गर्म कर दिया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांध को डिनर के लिए निमंत्रण नहीं भेजा गया है. वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण प्राप्त हुआ है

कांग्रेस महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने बयान दिया कि कई तरह की अटकलों के बीच अब यह साफ हो गया है कि लोकसभा और राज्यसभा के दोनों नेताओं प्रतिपक्ष को राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में आयोजित इस रात्रिभोज के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है

इसी बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे कि आमतौर पर यह परंपरा रही है कि विदेश से आने वाले नेता विपक्ष से भी मुलाकात करते हैं. यह वाजपेयी जी और मनमोहन सिंह जी की सरकारों में हमेशा होता था, लेकिन इन दिनों सरकार उन्हें नेता प्रतिपक्ष से न मिलने का सुझाव देती है. यह उनकी नीति है और वे हमेशा ऐसा करते हैं. हम भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं. राष्ट्रपति भवन के निमंत्रण को लेकर उठे इस विवाद ने सरकार और विपक्ष के बीच एक और नए टकराव को जन्म दे दिया है.

राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिनर कार्यक्रम में बिजनेस, पॉलिटिक्स और कल्चर समेत अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “मुझे विदेश मामलों की कमिटी के चेयरमैन होने के नाते डिनर का न्योता मिला है और मैं जाऊंगा. पहले LOP समेत कई नेताओं को अमंत्रित किया जाता था, जिसका अच्छा इंप्रेशन जाता था.” उन्होंने कहा कि फॉरेन पॉलिसी में हम सभी को एक साथ होना चाहिए क्योंकि हमारे दिल में सिर्फ भारत का हित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories