Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

महिला का जला हुआ कंकाल - खोपड़ी मिलने से हड़कंप, मंगलसूत्र से हुई पहचान, पुलिस मामले की जांच में जुटी
महिला का जला हुआ कंकाल – खोपड़ी मिलने से हड़कंप, मंगलसूत्र से हुई पहचान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

डूंगरपुर में एक गांव में महिला का जला हुआ कंकाल और खोपड़ी मिलने से हड़कंप मच गया पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के पारडा सोलंकी गांव की सजू भुज पत्नी धनजी के रूप में हुई है. धनजी पुत्र मावजी भुज मीणा पुलिस को दी रिपोर्ट बताया कि सुबह करीब 4 बजे उसकी पत्नी सजू भुज घर से चली गई और काफी देर तक वापस नहीं आई.

जानकारी के मुताबिक, महिला सुबह से लापता थी. उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी. जली हुई खोपड़ी के पास महिला का मंगलसूत्र पड़ा हुआ था, जिससे उसकी पहचान हुई है. सूचना पर आई पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाएं हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई

काफी तलाश और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद उसकी पत्नी का कहीं पता नहीं चल पाया. बाद में घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर खेतों में धुंआ नजर आया. जिस पर धनजी मौके पर पहुंचा तो वहां पर जला हुआ कंकाल और खोपड़ी मिली. वहीं, खोपड़ी के पास ही एक मंगलसूत्र भी था, जो उसकी पत्नी सजु का था. मंगलसूत्र देखकर उसने अपनी पत्नी की पहचान की. जैसे ही गांव के अन्य लोगों को जला हुआ कंकाल और खोपड़ी मिलने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया

मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. घटना के पास ही कुछ दूरी पर झाड़ियों में एक पर्स मिला, जिस पर शुभम ज्वेलर्स मुंगेर का एक पर्स भी मिला, जिसमें 500 रखे हुए थे. पर्स उस महिला का है, जिसका जला हुआ कंकाल और खोपड़ी मिली. पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठे किए. पति के मुताबिक, महिला की मानसिक स्थिति सही नहीं थी. वह लगातार मरने और आत्महत्या करने की भी बात करती थी. सीआई प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories