Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 500KM की दूरी का 7500 रुपये... मनमाना किराया वसूली पर रोक
इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 500KM की दूरी का 7500 रुपये… मनमाना किराया वसूली पर रोक

इंडिगो की बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने और टिकटों की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी के बाद उड्डयन मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाते हुए घरेलू इकॉनमी क्लास फ्लाइट्स के किरायों पर अधिकतम सीमा लागू कर दी है. यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और अत्यधिक किराया वसूली रोकने के लिए लिया गया है

इंडिगो संकट और बढ़ते हवाई किरायों के बीच सरकार ने घरेलू उड़ानों के किराए की अधिकतम सीमा तय कर दी है. यह नियम 6 दिसंबर 2025 से तुरंत लागू हो गया है. नई कीमतें इस प्रकार हैं:

दूरी (किलोमीटर)      अधिकतम किराया
0–500 KM                ₹7,500
500–1000 KM          ₹12,000
1000–1500 KM        ₹15,000
1500 KM से ज्यादा    ₹18,000

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन किराया सीमाओं में एयरपोर्ट डेवलपमेंट फीस (UDF), पैसेंजर सर्विस फीस (PSF) और टैक्स शामिल नहीं हैं. साथ ही यह नियम बिजनेस क्लास और UDAN स्कीम के तहत चलने वाली उड़ानों पर लागू नहीं होगा

इंडिगो ने घोषणा की है कि 5 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक की यात्रा वाले सभी टिकटों पर कैंसिलेशन चार्ज पूरी तरह माफ किया जाएगा. इंडिगो ने यह भी कहा है कि रीशेड्यूलिंग पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा और रिफंड स्वचालित रूप से यात्रियों के मूल भुगतान माध्यम में वापस भेज दिए जाएंगे. यात्रियों को इस प्रक्रिया के लिए किसी तरह की अतिरिक्त कार्रवाई नहीं करनी होगी

हालांकि स्थिति कुछ जगहों पर सुधर रही है, लेकिन देशभर में उड़ानें रद्द होने का सिलसिला अभी भी जारी है. शुक्रवार को 1,000 से अधिक उड़ानें बंद रहीं और इससे पूर्व वाले दिन 550 फ्लाइटें रद्द हुई थीं. दिल्ली में सुधार दिख रहा है, लेकिन अन्य एयरपोर्ट जैसे तिरुवनंतपुरम और अहमदाबाद में अब भी समस्या बनी हुई है, जहां 9 और 19 उड़ानें रद्द हुईं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories