Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

‘शिक्षा मंत्री लापता’ शिक्षा मंत्री की कार्यशैली पर कड़ा आक्रोश, दिलावर के मौन पर परिवर्तन संस्था ने उठाए गंभीर सवाल
‘शिक्षा मंत्री लापता’ शिक्षा मंत्री की कार्यशैली पर कड़ा आक्रोश, दिलावर के मौन पर परिवर्तन संस्था ने उठाए गंभीर सवाल

छात्रा अमायरा की दर्दनाक मृत्यु और प्रदेशभर में लगातार सामने आ रही शिक्षा विभाग की गंभीर अव्यवस्थाओं के बीच संयुक्त अभिभावक संघ ने राज्य सरकार, विशेषकर शिक्षा मंत्री की कार्यशैली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। संघ ने कहा कि जिस तरह राज्यभर में अभिभावक और सामाजिक संगठन न्याय की मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं, उसके बावजूद शिक्षा मंत्री का मौन रहना अत्यंत दुखद और असंवेदनशील है। अभिभावकों में भय और चिंता का माहौल है, लेकिन विभागीय नेतृत्व की निष्क्रियता इस स्थिति को और गंभीर बनाती जा रही है।

जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में चौथी क्लास की बच्ची अमायरा के सुसाइड केस मे 38 दिन बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी नाराजगी के चलते मंगलवार को शहर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के ‘लापता’ होने के पोस्टर लगाए गए। ये पोस्टर शहर के कई चौराहों, बस स्टॉप और मुख्य सड़कों पर लगाए गए हैं।

Amayra Jaipur Case: 9 साल की बच्ची ने क्यों उठाया ये खौ़फनाक कदम? जानिये  इसके पीछे का गहरा कारण | Jaipur child suicide mental health | Dynamite News  Hindi

पोस्टर में लिखा है कि राजस्थान के सभी माता-पिता मंत्री की तलाश कर रहे हैं। एक प्राइवेट स्कूल में छोटी सी बच्ची ने अपनी जान दे दी। और मदन दिलावर कुछ करने के बजाय भाग खड़े हुए। सुनने में आया है कि स्कूल ने इनके विभाग को अंदर ही नहीं घुसने दिया। पोस्टर लगाने वाली परिवर्तन संस्था की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया- नीरजा मोदी स्कूल में अमायरा ने बुलिंग से परेशान होकर अपनी जान दे दी। सीबीएसई रिपोर्ट में भी स्कूल की लापरवाही स्पष्ट है, लेकिन शिक्षा मंत्री इस पूरे मामले में अनुपस्थित हैं।

पोस्टर के साथ दिखे परिवर्तन संस्था के अध्यक्ष आशुतोष रांका ने कहा- राजस्थान के शिक्षा मंत्री पिछले दो साल से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अनुपस्थित रहे हैं। उन्होंने झालावाड़ में स्कूल गिरने से बच्चों की मौत, दूध पाउडर घोटाला, किताबों की समय पर अनुपलब्धता और एसआईआर नियमों के कारण शिक्षकों की आत्महत्या जैसी घटनाएं हुईं। अमायरा मामले में भी यही स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories