Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

सीएम भजनलाल का बड़ा फैसला, कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां जिले को सीधा फायदा
सीएम भजनलाल का बड़ा फैसला, कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां जिले को सीधा फायदा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां जिले के लाखों लोगों के लिए बड़ा फैसला लिया है. पीने के शुद्ध पानी से जुड़ी दो बड़ी परियोजना को मुख्यमंत्री भजनलाल ने मंजूरी दे दी है जानकारी के मुताबिक, कोटा और बूंदी के 749 गांव और छह कस्बों के 01 लाख 13 हजार 287 परिवारों को नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना से हर घर जल मिलेगा. इस परियोजना की लागत 1661 करोड़ रुपये से अधिक है. इसके तहत कोटा और बूंदी क्षेत्र में एक इन्टैक पंप गृह निर्माण, तीन जल शोधन संयंत्र, 14 स्वच्छ जलाशय और 137 उच्च जलाशयों का निर्माण होगा. परियोजना के लिए 58.45 किलोमीटर लंबी रॉ वॉटर राइजिंग मेन पाइप लाइन बिछाई जाएगी

वहीं, परवन अकावद पेयजल परियोजना से झालावाड़, बारां और कोटा जिले के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा. इसके तहत बारां के 907 गांव, कोटा के सांगोद क्षेत्र के 184 गांव और झालावाड़ के 311 गांव सहित कुल 1402 गांव और 276 ढाणियों तक शुद्ध पानी पहुंचेगा.  इन जिलों के 1 लाख 52 हजार 437 परिवार को योजना का लाभ मिलेगा. परवन अकावद पेयजल परियोजना पर 3523 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे.

योजना के तहत कोटा और झालावाड़ में दो इन्टैक पंप गृह, दो जल शोधन संयंत्र, 41 स्वच्छ जलाशय और 276 उच्च जलाशयों का निर्माण होगा. बारां, कोटा और झालावाड़ क्षेत्र में कुल 661 किलोमीटर लंबी मुख्य ट्रांसमिशन पाइप लाइन बिछाई जाएगी. परवन अकावद परियोजना में कुल 9477 किलोमीटर लंबी राइजिंग मेन और वितरण पाइप लाइन तैयार की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories