Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

पुलिस नाकाबंदी में कार से बरामद हुई भारी मात्रा में नकदी; पांच संदिग्ध गिरफ्तार, आयकर विभाग भी जांच में जुटा
पुलिस नाकाबंदी में कार से बरामद हुई भारी मात्रा में नकदी; पांच संदिग्ध गिरफ्तार, आयकर विभाग भी जांच में जुटा

सवाई माधोपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से दिल्ली ले जाई जा रही एक स्कॉर्पियो कार से एक करोड़ 11 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियों गाड़ी मध्य प्रदेश से दिल्ली जा रही थी और पीछे की सीट के नीचे बैगों में रुपये रखे गए थे. रुपयों का हिसाब न दे पाने पर पुलिस स्कॉर्पियो सवार 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है और स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीणा और सीओ हंसराज बैरवा के निर्देशन में जिलेभर में नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में रवांजना डूंगर और मानटाउन थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी के दौरान मध्यप्रदेश से दिल्ली जा रही एक स्कॉर्पियो कार को रोका। वाहन की आगे और पीछे की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी और कार सवारों के हाव-भाव संदिग्ध प्रतीत हुए।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि स्कॉर्पियो में पांच लोग सवार थे, मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं. स्कॉर्पियो सवार की पहचान मयंक राठौर पुत्र चन्द्रशेखर ​निवासी तलवाड़ा डेम जिला बडवानी, विश्वानाथ साहू पुत्र शिवचरण निवासी सोनाघाटी जिला बैतूल, सचिन जायसवाल पुत्र राधेश्याम निवासी सलावद जिला खरगोन, सुदामा कुश्वाह पुत्र तिलक सिंह निवासी बडोगरी जिला दतिया और राकेश मरकाम पुत्र दुर्गाप्रसाद निवासी मरकाम जिला छिन्दवाडा के रूप में हुई है

पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पीछे की सीट के नीचे बैग मिले, जिनमें 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोटों के बंडल रखे हुए थे। बैंक से नोट गिनने की मशीन मंगवाकर गिनती कराई गई, जिसमें कुल राशि एक करोड़ 11 लाख रुपये पाई गई। पुलिस के अनुसार आरोपी नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। शुरुआती पूछताछ में अवैध संग्रहण और परिवहन की आशंका पाए जाने पर पुलिस ने धारा 106 बीएनएस के तहत नकदी को जब्त कर लिया। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories