Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

अजमेर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, सांसद हनुमान बेनीवाल के जयपुर की ओर कूच के ऐलान के बीच अजमेर में प्रशासनिक हलचल
अजमेर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, सांसद हनुमान बेनीवाल के जयपुर की ओर कूच के ऐलान के बीच अजमेर में प्रशासनिक हलचल

नागौर के रियांबड़ी से किसानों और सांसद हनुमान बेनीवाल के जयपुर की ओर कूच के ऐलान के बीच अजमेर में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. हनुमान बेनीवाल और किसानों के अजमेर संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचने की संभावित सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है अजमेर शहर और खासकर संभागीय आयुक्त कार्यालय के आसपास सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं. प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही सतर्क नजर आ रहा है

राजस्थान में किसान मचाने वाले हैं बवाल! जयपुर जाने वाला रास्ते... अजमेर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

अजमेर नॉर्थ पुलिस उप अधीक्षक शिवम जोशी, सदर कोतवाली थाना प्रभारी अनिल दवे, सिविल लाइन थाना पुलिस सहित अतिरिक्त पुलिस बल को संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर तैनात किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था भंग न हो. शहर में आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों पर भी नजर रखी जा रही है ताकि आंदोलन की आंच शहर के अंदर न फैले.

संभागीय आयुक्त कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक दर्जन से ज्यादा बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पुख्ता कर दिया गया है. कार्यालय परिसर को लगभग किले में तब्दील कर दिया गया है. जहां बिना अनुमति किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. पुलिस बल लगातार चौकसी बरत रहा है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. आंदोलनकारियों के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन किसानों के रुख और बेनीवाल के अगले कदम पर पूरे अजमेर संभाग की नजर टिकी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories