Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

ईरान के प्रदर्शनकारियों को डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा मैसेज, लिखा कि ईरानी देशभक्तों, विरोध जारी रखो, अपनी संस्थाओं पर कब्जा करो
ईरान के प्रदर्शनकारियों को डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा मैसेज, लिखा कि ईरानी देशभक्तों, विरोध जारी रखो, अपनी संस्थाओं पर कब्जा करो

ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन पर मंगलवार रात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ईरान के लोगों से विरोध प्रदर्शन जारी रखने के लिए कहा है. ट्रंप ने लिखा, ‘ईरान के देशभक्तों विरोध जारी रखो, अपनी संस्थाओं पर कब्जा करो. हत्यारों और अत्याचारियों के नाम सुरक्षित रखो. उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी ट्रंप ने आगे लिखा प्रदर्शनकारियों की बेवजह हत्याएं बंद होने तक मैंने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी बैठकें रद्द कर दी हैं। इस दौरान ट्रंप ने जोर देते हुए ईरानी प्रदर्शनकारियों से कहा कि आपकी मदद जल्द आपके पास पहुंच रही हैं, मदद रास्ते में है। उनके इस बयान के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और गहरा गया है।

अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठन का दावा- ईरान में 1847 प्रदर्शनकारियों की  मौत - BBC News हिंदी

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘जब तक प्रदर्शनकारियों की बेवजह हत्याएं बंद नहीं हो जाती तब तक मैंने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी बैठकें रद्द कर दी हैं. मदद रास्ते में है.’ हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ये स्पष्ट नहीं किया कि ‘मदद रास्ते में है‘ का सटीक मतलब क्या है. उनका यह बयान अमेरिका और ईरान के बीच तनाव गहरा होने का संकेत देता है. ट्रंप ने पहले कहा था कि अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ सख्त विकल्प पर विचार कर रही है.

ईरान में हिंसा के बीच ट्रंप ने कही वहां कार्रवाई की बात, बातचीत की पेशकश पर  दिया ये बयान - BBC News हिंदी

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने 12 जनवरी को बताया था कि ईरान पर एयरस्ट्राइक उन कई विकल्पों में से एक थे जिन पर राष्ट्रपति ट्रंप विचार कर रहे थे. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि कूटनीति हमेशा पहला विकल्प है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बासी अरागची कह चुके हैं कि ईरान अमेरिका से बातचीत को तैयार है और जंग के लिए भी तैयार है

अमेरिका ईरान और उसके साथ व्यापार करने वाले देशों के प्रति सख्त रुख अपना रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (12 जनवरी 2026) को घोषणा की कि जो देश ईरान के साथ कारोबार करेंगे, उन पर अमेरिका के साथ व्यापार करने पर 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories