Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

लखनऊ हाईकोर्ट में गो-तस्करी की आरोपी महिला को पकड़ने गए 2 दारोगा समेत 3 सस्पेंड, वकीलों ने किया हंगामा
लखनऊ हाईकोर्ट में गो-तस्करी की आरोपी महिला को पकड़ने गए 2 दारोगा समेत 3 सस्पेंड, वकीलों ने किया हंगामा

लखनऊ में हाईकोर्ट परिसर में उस वक्त जमकर बवाल मच गया, जब फिल्मी स्टाइल में काकोरी थाने के दो दारोगा और एक सिपाही नियमों को ताक पर रखकर गो-तस्करी की आरोपी महिला को पकड़ने पहुंच गए. महिला उस समय वकील चैंबर में बैठी थी, जिसके बाद वकीलों ने इसका विरोध किया और हंगामा शुरू हो गया.

पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज होकर वकीलों ने उन्हें घेर लिया, जिसके बाद विभूति खंड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले को किसी तरह शांत कराया. इस मामले में पश्चिमी उपायुक्त विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश में तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

खबर के मुताबिक़ 14 जनवरी को काकोरी थाना पुलिस ने अमीनाबाद इलाके के रहने वाले मोहम्मद वासिफ के ख़िलाफ गो तस्करी के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी. इस मामले में उसकी पत्नी अमिना ख़ातून को भी आरोपी बनाया गया था. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सोमवार को अमिना हाईकोर्ट में अधिवक्ता अपने रिश्तेदार गुफ़रान से मिलने आई है.

Police raided High Court gained entry by lying three officers including a  sub-inspector and a constable suspended हाईकोर्ट में दबिश देने पहुंच गई  पुलिस, झूठ बोलकर पार किया गेट, दारोगा-सिपाही ...

हाईकोर्ट परिसर में मच गया हंगामा

सूचना मिलते ही थाने में तैनात दारोगा उस्मान खान, लाखन सिंह और सिपाही पुष्पेंद्र सिंह तीनों हाईकोर्ट पहुंच गए और पर्ची बनवा कर गुफरान के चैंबर में घुस गए, जिसके बाद उन्होंने महिला को पकड़ने की कोशिश की. इस पर वहां मौजूद अधिवक्ता भी इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिसवालों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद हाईकोर्ट परिसर में हंगामा मच गया.

विवाद बढ़ा तो विभूतिखंड थाने को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले को किसी तरह शांत कराया. इस मामले में अधिवक्ता सज्जाद हुसैन और हाईकोर्ट के निबंधक (सुरक्षा) शैलेंद्र कुमार ने दारोगा उस्मान खान, दारोगा लखन सिंह और सिपाही पुष्पेंद्र के खिलाफ झूठी सूचना देने, धोखाधड़ी और धमकाने के आरोप में केस दर्ज कराया है. इस मामले में तीनों पुलिसकर्मियों को हाईकोर्ट में दादागीरी दिखाना भारी पड़ा है. डीसीपी पश्चिमी ने मामला सामने आने के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. आगे की जाँच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories