Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

''बीजेपी गौ माता को राष्ट्र माता घोषित क्यों नहीं कर रही..? संन्यासियों और मातृशक्ति से क्षमा याचना मांगे सरकार- अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य
”बीजेपी गौ माता को राष्ट्र माता घोषित क्यों नहीं कर रही..? संन्यासियों और मातृशक्ति से क्षमा याचना मांगे सरकार- अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और सरकार के बीच टकराव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है. माघ मेला और संगम स्नान को लेकर उठे विवाद के बीच शंकराचार्य ने गौ माता और गौ हत्या जैसे मुद्दों पर सरकार, खासकर बीजेपी पर सीधे सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि वे राजनीति नहीं कर रहे, बल्कि वर्षों से की गई घोषणाओं को पूरा करने की मांग कर रहे हैं.

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाना चाहिए और देश में गौ हत्या पर सख्त कानून बनना चाहिए. उनका आरोप है कि सरकार जानबूझकर इस दिशा में कदम नहीं उठा रही है. उन्होंने सवाल किया कि जब बीजेपी ने खुद कहा था कि गौ माता को राष्ट्र माता बनाएंगे और गौ हत्या बंद करेंगे, तो अब उस वादे को पूरा क्यों नहीं किया जा रहा है

Prayagraj :प्रशासन के नोटिस पर बोले अविमुक्तेश्वरानंद- शंकराचार्य लिखने पर  सुप्रीम कोर्ट से कोई रोक नहीं - Swami Avimukteshwaranand News:  Avimukteshwaranand Is The ...

बीजेपी की ओर से यह कहा जा रहा है कि शंकराचार्य राजनीति से प्रेरित होकर एक पार्टी को निशाना बना रहे हैं. इस पर जवाब देते हुए शंकराचार्य ने कहा कि अगर सरकार गौ हत्या बंद कर दे, तो उन्हें बोलने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. बीजेपी गौ माता को राष्ट्र माता घोषित क्यों नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें बोलने का मौका सरकार की निष्क्रियता ने दिया है.

माघ मेला प्राधिकरण को लेकर भी शंकराचार्य ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि क्या मेला प्राधिकरण को यह अधिकार है कि वह शंकराचार्य की मर्यादा और गरिमा पर सवाल करें. उनके अनुसार, प्राधिकरण अपने अधिकार क्षेत्र और सीमाओं को भूल गया है

विवाद के समाधान पर शंकराचार्य ने कहा कि वे संगम में सम्मानजनक तरीके से स्नान करेंगे. उसके बाद ही शिविर में प्रवेश करेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन संन्यासियों, ब्रह्मचारियों और मातृशक्ति के साथ दुर्व्यवहार हुआ है, उनसे क्षमा याचना होनी चाहिए. शंकराचार्य का कहना है कि सम्मानजनक समाधान में देरी समझ से परे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories