Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

सिरोही दौरे पर मंत्री ओटाराम देवासी का जनसंवाद: पालड़ी एम, बडावेरा व कलदरी में सड़कों और देवों का वेरा में 3 पुलियों का किया शिलान्यास
सिरोही दौरे पर मंत्री ओटाराम देवासी का जनसंवाद: पालड़ी एम, बडावेरा व कलदरी में सड़कों और देवों का वेरा में 3 पुलियों का किया शिलान्यास

सिरोही। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी सोमवार को जिले के सघन ग्रामीण दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कई ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और बुनियादी विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री देवासी ने पालड़ी एम, बडावेरा और कलदरी में नई सड़कों के निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया, वहीं देवों का वेरा में आवागमन को सुगम बनाने के लिए तीन नई पुलियों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया।

May be an image of text

दौरे के दौरान पालड़ी एम, बडावेरा, देवों का वेरा सहित विभिन्न गांवों में आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क और राजस्व से जुड़े कई परिवाद पेश किए। राज्य मंत्री देवासी ने मौके पर ही मौजूद प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों से सीधा संवाद करते हुए जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

May be an image of one or more people, temple and text

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़कों और पुलियों के निर्माण से ग्रामीणों को बारहमासी सुगम आवागमन मिलेगा और बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंच-पटेल और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories