Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

मुख्य चुनाव आयुक्त पर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार: जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी और महापौर नमिता बुबकिया बोले—'आयोग के स्पष्टीकरण से खुली विपक्ष के झूठ की पोल'
मुख्य चुनाव आयुक्त पर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार: जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी और महापौर नमिता बुबकिया बोले—’आयोग के स्पष्टीकरण से खुली विपक्ष के झूठ की पोल’

पाली। भारतीय जनता पार्टी के पाली जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी और नगर निगम महापौर रेखा राकेश भाटी (नमिता बुबकिया) ने सोमवार को संयुक्त प्रेस वार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भारत निर्वाचन आयोग पर कांग्रेस एवं ‘इंडी’ (I.N.D.I.A.) गठबंधन के नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा पर निराधार सवाल खड़े करना विपक्ष की हताशा को दर्शाता है।

चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण से दूध का दूध और पानी का पानी

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी और महापौर नमिता बुबकिया ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी की उच्चस्तरीय बैठक के बाद चुनाव आयोग ने 26 सितंबर को ही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विस्तृत स्पष्टीकरण जारी कर दिया था। इस स्पष्टीकरण ने कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और मनगढ़ंत आरोपों की हवा निकाल दी है।

नेताओं ने स्पष्ट किया कि SIR समेत सभी महत्वपूर्ण निर्णय पूरे चुनाव आयोग की सर्वसम्मति और पूर्ण सहमति से लिए गए हैं। कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजे गए जिस पत्र को लेकर विपक्ष बेवजह सियासी बखेड़ा खड़ा कर रहा था, वह दरअसल एक प्रतिनियुक्त अधिकारी की व्यक्तिगत प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जुड़ा आंतरिक मामला था, जिसका किसी भी नीतिगत निर्णय या चुनाव प्रक्रिया से कोई लेना-देना नहीं था।

‘हवा-हवाई आरोप लगाने के बजाय तथ्यों पर बात करे विपक्ष’

नेताओं ने कहा कि SIR प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। इसके तहत प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) घर-घर जाकर फॉर्म एकत्र कर रहे हैं और वंचित वर्गों को जोड़ने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। जब पूरी प्रक्रिया जनता के सामने खुली किताब की तरह चल रही है, तब कांग्रेस द्वारा संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करना देश के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने का प्रयास है।

महापौर और जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस नेतृत्व को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को हवा में अनर्गल प्रलाप करने के बजाय तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर बात करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से चुनाव आयोग के आधिकारिक स्पष्टीकरण के बाद अपने बयानों पर पुनर्विचार करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। इस दौरान पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा और जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी सहित कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories