Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

पाली में बापू और शास्त्री को नमन: गांधी मूर्ति सर्किल और निगम में गूंजा स्वच्छता का संकल्प, महापौर ने दिलाई शपथ; पक्ष-विपक्ष के दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
पाली में बापू और शास्त्री को नमन: गांधी मूर्ति सर्किल और निगम में गूंजा स्वच्छता का संकल्प, महापौर ने दिलाई शपथ; पक्ष-विपक्ष के दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

पाली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को पाली शहर में पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट परिसर, गांधी मूर्ति सर्किल और नगर निगम मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में प्रशासनिक अधिकारियों, सत्तापक्ष और विपक्ष के दिग्गज नेताओं तथा आम नागरिकों ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

गांधी मूर्ति सर्किल पर आयोजित मुख्य समारोह में नगर निगम महापौर नमिता-विकास बुबकिया ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बापू का सपना केवल राजनीतिक आजादी नहीं, बल्कि स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण भी था। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हर नागरिक को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझनी होगी और स्वच्छता को अपने दैनिक आचरण में ढालना होगा।

इसके पश्चात नगर निगम परिसर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे और उनके सादगीपूर्ण जीवन को याद किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों में उप जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) नरेश बुनकर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मुकेश चौधरी उपस्थित रहे।

राजनीतिक जगत से भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, उपमहापौर मेहबूब टी, नारायण कुमावत, मूलसिंह भाटी, राकेश भाटी, प्रदीप हिंगड़, रामकिशोर साबू और तिलोक चौधरी सहित कई पार्षदों व गणमान्य नागरिकों ने बापू और शास्त्रीजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

वहीं गांधी दर्शन समिति के जिला सह संयोजक जीवराज बोराणा और प्रदेश कांग्रेस सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सत्य-अहिंसा के सिद्धांत और लाल बहादुर शास्त्री की निष्ठा, कर्तव्यपरायणता व सादगी आज के दौर में देशवासियों और खासकर युवाओं के लिए सबसे बड़े मार्गदर्शक हैं। इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सांखला, जिला कांग्रेस महासचिव आमीन अली रंगरेज, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील रामावत, राजू सोलंकी, धर्मेंद्र गोयल और राहुल घावरी सहित कई कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories