Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

पाली में खाकी पर गंभीर दाग: बांता चौकीप्रभारी ASI पर मारपीट और ₹25 हजार छीनने का आरोप; ग्रामीणों के जुटने पर झाड़ियों में वर्दी-आई कार्ड फेंककर भागने की चर्चा, थानाप्रभारी बोले— 'एएसआई गैरहाजिर, फोन भी बंद'
पाली में खाकी पर गंभीर दाग: बांता चौकीप्रभारी ASI पर मारपीट और ₹25 हजार छीनने का आरोप; ग्रामीणों के जुटने पर झाड़ियों में वर्दी-आई कार्ड फेंककर भागने की चर्चा, थानाप्रभारी बोले— ‘एएसआई गैरहाजिर, फोन भी बंद’

मारवाड़ जंक्शन (पाली)। पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना अंतर्गत बांता पुलिस चौकी के प्रभारी (ASI) जीवाराम पर एक वाहन चालक के साथ मारपीट करने, जबरन ₹25 हजार छीनने और विरोध बढ़ने पर वर्दी-आईकार्ड झाड़ियों में फेंककर मौके से खिसक जाने के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना 30 सितंबर की रात बांता-पांचेटिया मार्ग की है। पीड़ित की शिकायत और मौके पर हुए हंगामे के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं आरोपी एएसआई घटना के बाद से गैरहाजिर हैं और उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है।

सुनसान रास्ते पर गाड़ी टकराने से शुरू हुआ विवाद, थप्पड़ मारकर रुपए छीनने का आरोप

वाडिया गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 30 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे वह सोमेसर से अपने गांव वाडिया लौट रहा था। पांचेटिया और बांता गांव के बीच एक सुनसान जगह पर आगे चल रही बोलेरो के चालक ने अचानक जोरदार ब्रेक लगा दिए, जिससे उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर बोलेरो से पीछे से जा टकराई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि बोलेरो में बांता चौकीप्रभारी एएसआई जीवाराम अपने कुछ साथियों के साथ सवार थे। टक्कर के बाद एएसआई ने नीचे उतरकर गाड़ी के कागजात मांगे। पीड़ित के अनुसार, पूरे दस्तावेज दिखाने के बावजूद एएसआई ने गाली-गलौज करते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया और डरा-धमकाकर चौकी ले जाने की बात कहते हुए जबरन ₹25 हजार छीन लिए।

ग्रामीणों का जमावड़ा होते ही झाड़ियों में वर्दी और बेल्ट फेंकने का दावा

पीड़ित ने तत्काल फोन कर अपने परिचितों कुशलसिंह, आनंदसिंह व अन्य ग्रामीणों को घटनास्थल पर बुला लिया। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए और पुलिसकर्मी की इस हरकत पर हंगामा शुरू कर दिया।

शिकायत में बेहद चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए कहा गया है कि खुद को घिरता देख और पहचान छुपाने की नीयत से एएसआई जीवाराम ने गाड़ी में रखी अपनी पुलिस वर्दी, बेल्ट और आई-कार्ड (पहचान पत्र) पास की झाड़ियों में फेंक दिए और अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से निकल गए। इस पूरे घटनाक्रम और झाड़ियों में मिले सामान के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

थानाप्रभारी बोले: विवाद की सूचना मिली, एएसआई गैरहाजिर और फोन बंद

मामले को लेकर मारवाड़ जंक्शन थानाप्रभारी सहदेव चौधरी ने बताया कि गाड़ी टकराने की बात को लेकर रास्ते में विवाद होने की प्राथमिक जानकारी सामने आई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे स्वयं एक मामले के सिलसिले में हाईकोर्ट गए हुए थे।

थानाप्रभारी ने पुष्टि की कि घटना के बाद से एएसआई जीवाराम ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे हैं और उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है, जिसके चलते उनसे संपर्क नहीं हो सका है। फिलहाल मामले में औपचारिक प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं हुई है, लेकिन उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories