Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

सुमेरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राजस्थान-गुजरात में 36 से ज्यादा वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और माल बरामद
सुमेरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राजस्थान-गुजरात में 36 से ज्यादा वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और माल बरामद

सुमेरपुर (पाली)। सुमेरपुर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर नकबजनी और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो हिस्ट्रीशीटर आरोपियों को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ राजस्थान और गुजरात के विभिन्न जिलों में चोरी, नकबजनी और वाहन चोरी के 36 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया है।

सुमेरपुर थानाप्रभारी सवाई सिंह राठौड़ ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 24 अगस्त को शांति नगर (सुमेरपुर) निवासी 50 वर्षीय शेरसिंह पुत्र हिंगोला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 23 अगस्त को अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी व मुखबिर तंत्र के जरिए संदिग्धों की तलाश शुरू की।

सिरोही के पिंडवाड़ा से दबोचे गए दोनों आरोपी

जांच के दौरान पुलिस टीम ने सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के हिंगोलिया फली (मालप) निवासी किशनलाल पुत्र देवाराम और बारला ओडा (पिंडवाड़ा) निवासी सुरेश उर्फ सुसा पुत्र हीराराम को डिटेन कर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने सुमेरपुर स्थित मकान में नकबजनी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चुराया गया सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली।

शौक पूरे करने के लिए मजदूरी की आड़ में अपराध

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दिन में सामान्य मजदूरी का काम करते थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो। लेकिन अपने महंगे शौक, नशे और ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिए उन्होंने अपराध की राह चुनी। दोनों दिन में सूने मकानों और रेकी वाले ठिकानों की निगरानी करते थे और रात के अंधेरे में ताले तोड़कर नकदी, जेवरात व वाहन उड़ा ले जाते थे।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपी पिंडवाड़ा थाने के घोषित हिस्ट्रीशीटर हैं। इन्होंने सुमेरपुर, पाली, सिरोही, राजसमंद, उदयपुर सहित पड़ोसी राज्य गुजरात के कई सीमावर्ती जिलों में 36 से ज्यादा चोरी, नकबजनी और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस अब इन दोनों से अन्य जिलों की वारदातों और चोरी का माल खरीदने वाले गिरोह के बारे में गहनता से रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस शातिर गिरोह को बेनकाब करने में सुमेरपुर थानाप्रभारी सवाई सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम की अहम भूमिका रही। टीम में उपनिरीक्षक भंवर सिंह, हेड कॉन्स्टेबल पदमाराम, फुसाराम, कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह, छोटू सिंह, केसर सिंह, रमेश कुमार, प्रवीण कुमार और उमरदीन शामिल रहे, जिनकी सक्रियता से दोनों अंतरराज्यीय नकबजन सलाखों के पीछे पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories