Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

पाली में लघु उद्योग भारती का महाकुंभ: प्रदेशभर से जुटे 1200 से अधिक उद्यमी, दोपहर 2:30 बजे पहुंचेंगे CM भजनलाल शर्मा; एक सप्ताह में दूसरा पाली दौरा
पाली में लघु उद्योग भारती का महाकुंभ: प्रदेशभर से जुटे 1200 से अधिक उद्यमी, दोपहर 2:30 बजे पहुंचेंगे CM भजनलाल शर्मा; एक सप्ताह में दूसरा पाली दौरा

पाली। शहर के अग्रसेन वाटिका में रविवार को लघु उद्योग भारती का राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। औद्योगिक विकास, एमएसएमई नीतियों और उद्यमियों की प्राथमिकताओं पर केंद्रित इस विशाल सम्मेलन में प्रदेशभर से 1200 से अधिक प्रमुख उद्यमी और कारोबारी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर उद्यमियों का भारी हुजूम पहुंच चुका है और मंच पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी व अतिथि मौजूद हैं।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हैं। तय प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे विशेष हेलीकॉप्टर से पाली पहुंचेंगे। सीएम का हेलीकॉप्टर शहर के गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में तैयार किए गए हेलीपैड पर लैंड करेगा। वहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार द्वारा वे सीधे अग्रसेन वाटिका पहुंचकर राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

सात दिन के भीतर पाली जिले का दूसरा दौरा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पिछले एक सप्ताह के भीतर पाली जिले में यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 30 सितंबर को जिले के सुमेरपुर कस्बे में पहुंचे थे, जहां उन्होंने संभाग स्तरीय कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में शिरकत कर पाली, जालोर और सिरोही जिले के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया था। एक ही हफ्ते में दूसरी बार पाली आगमन को लेकर जिले के औद्योगिक संगठनों, व्यापारिक हलकों और भाजपा पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस महकमे ने गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड से लेकर अग्रसेन वाटिका मार्ग तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। रूट लाइनिंग, पार्किंग और कार्यक्रम स्थल पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। सम्मेलन में लघु उद्योगों से जुड़ी चुनौतियों, निवेश प्रोत्साहन और स्थानीय व्यापारिक समस्याओं पर मुख्यमंत्री के समक्ष मांग पत्र भी प्रस्तुत किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories