Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

सड़क हादसा: भतीजे का बर्थडे मनाकर पति के साथ बाइक से लौट रही महिला की दर्दनाक मौत, पति के पैर में फ्रैक्चर; डायलना कलां प्याऊ के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
सड़क हादसा: भतीजे का बर्थडे मनाकर पति के साथ बाइक से लौट रही महिला की दर्दनाक मौत, पति के पैर में फ्रैक्चर; डायलना कलां प्याऊ के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

पाली (विशेष संवाददाता)। खिंवाड़ा थाना क्षेत्र में डायलना कलां प्याऊ के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपती को तुरंत पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पति का उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पीहर और ससुराल पक्ष के परिजन अस्पताल पहुंचे, जिससे वहां कोहराम मच गया।

पीहर नाडोल में भतीजे का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार, पनौता गांव निवासी रतन देवी (32) पत्नी गोविंदराम बुधवार को अपने भाई के बुलावे पर पीहर नाडोल गई थीं। परिवार के साथ भतीजे का जन्मदिन मनाने और खुशियां बांटने के बाद गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे वह अपने पति गोविंदराम के साथ बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव पनौता लौट रही थीं।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट से महिला ने तोड़ा दम

दंपती जब खिंवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत डायलना कलां प्याऊ के पास पहुंचे, तभी सामने से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे।

हादसे में रतन देवी के सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक खून बह गया, जबकि गोविंदराम के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने रतन देवी को मृत घोषित कर दिया।

10 साल पहले हुई थी शादी, खुशियां मातम में बदलीं

परिजनों ने बताया कि रतन देवी की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी और उनके कोई संतान नहीं थी। पीहर में जन्मदिन की खुशियां मनाकर लौटते वक्त अचानक हुए इस हादसे से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खिंवाड़ा थाना पुलिस ने मृतका के शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories