
पाली (विशेष संवाददाता)। पाली नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस के भीतर का अंतर्कलह अब खुलकर सड़कों पर आ गया है। पूर्व सभापति और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप हिंगड़ ने अपनी ही पार्टी के क्षेत्रीय विधायक भीमराज भाटी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मिलीभगत कर निगम में भाजपा का बोर्ड बनवाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। गुरुवार शाम डिस्ट्रिक्ट क्लब होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंगड़ ने दो-टूक कहा कि उनके पास भीतरघात के पुख्ता सबूत हैं और वे 29 पार्षदों के साथ जयपुर और दिल्ली जाकर पार्टी आलाकमान के सामने दूध का दूध और पानी का पानी करेंगे।
‘हम बहुमत में थे, विधायक-जिलाध्यक्ष की क्रॉस वोटिंग से बना भाजपा का बोर्ड’
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदीप हिंगड़ ने कहा—
“पाली नगर निगम में कांग्रेस पूर्ण बहुमत में थी और कई निर्दलीय पार्षद भी हमारे समर्थन में आ चुके थे। कांग्रेस का बोर्ड और महापौर बनना तय था, लेकिन विधायक भीमराज भाटी और जिलाध्यक्ष ने आखिरी वक्त पर खेल बिगाड़ दिया। इन्होंने भाजपा का साथ देकर क्रॉस वोटिंग करवाई, जिसके चलते भाजपा का बोर्ड बन गया। गद्दार मैं नहीं हूं, बल्कि हमारे साथ धोखा हुआ है। विधायक भाटी कभी नहीं चाहते थे कि पाली की राजनीति में उनके समकक्ष कोई दूसरा मजबूत नेता खड़ा हो, इसलिए उन्होंने षड्यंत्र रचकर राजबाला हिंगड़ को हरवाया।”
हिंगड़ ने बाड़ेबंदी पर उठ रहे सवालों पर कहा कि सभी 29 पार्षद अपनी स्वेच्छा से उनके साथ थे। किसी को भी जबरन या हाइजैक करके नहीं रखा गया था, चाहे तो किसी से भी कसम दिलवाकर पूछा जा सकता है।
‘विधायक पार्षद का चुनाव जीतकर दिखाएं, मैं पाली छोड़ दूंगा’
विधायक भीमराज भाटी पर सीधा हमला बोलते हुए प्रदीप हिंगड़ ने खुला सियासी चैलेंज दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने नगर निगम में पार्षदों का चेहरा देखकर वोट दिए हैं, लेकिन विधायक और जिलाध्यक्ष इसका झूठा श्रेय ले रहे हैं। हिंगड़ ने तंज कसते हुए कहा—
“मैं विधायक भीमराज भाटी को खुली चुनौती देता हूं कि वे अपनी ताकत पर एक वार्ड से पार्षद का चुनाव जीतकर दिखा दें, अगर वे जीत गए तो मैं हमेशा के लिए पाली छोड़ दूंगा।”
पार्षदों व नेताओं का दावा: आलाकमान को सौंपेंगे सबूत
प्रेस वार्ता में मौजूद पार्षद रमेश चावला व अन्य जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले विधायक भाटी ने कहा था कि ‘जो हो गया सो हो गया, अब सभी मिलकर निर्दलीय राजबाला को महापौर बनाओ’, लेकिन अंत में क्रॉस वोटिंग करवा दी। जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की, वे बाद में विधायक के साथ खड़े नजर आए।
-
राकेश भाटी ने कहा कि हम पूरी तरह कांग्रेस पार्टी के साथ हैं, लेकिन जिलाध्यक्ष और विधायक की इस गड़बड़ी के तमाम साक्ष्य आलाकमान को सौंपेंगे, ताकि इन्हें आगे कोई बड़ी जिम्मेदारी न मिले; वरना ये आगामी पंचायत चुनावों में भी पार्टी को भारी नुकसान पहुंचाएंगे।
-
उप महापौर महबूब टी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने निर्दलीय उप महापौर का चुनाव लड़ा था और वे मजबूती से राजबाला हिंगड़ के साथ खड़े हैं।
-
हकीम भाई ने कहा कि उनके निष्कासन का जो पत्र जारी किया गया है, वह पूरी तरह असंवैधानिक है क्योंकि स्थानीय पदाधिकारियों को निष्कासन का ऐसा कोई अधिकार ही नहीं है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पार्षदों ने एकजुट होकर कहा कि वे जल्द ही दिल्ली और जयपुर में प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व से मिलकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और भितरघातियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग करेंगे।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (8)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (536)
- इतिहास (81)
- इंदौर (14)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (33)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (36)
- खेल (44)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (12)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (84)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (461)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (102)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (23)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (50)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (834)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (280)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (22)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (80)
- बिहार (43)
- बीकानेर (13)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (17)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (36)
- मनोरंजन (71)
- महाराष्ट्र (32)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (1,070)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (51)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)