
बाली/पाली (विशेष संवाददाता)। सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के दलदल में उतरने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और बाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मिरगेश्वर गांव में दबिश देकर एक बाड़े से 1.302 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया है। पुलिस ने मौके से 64 वर्षीय रिटायर्ड नगर पालिकाकर्मी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
मुखबिर की सूचना पर ANTF व स्थानीय पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस के अनुसार, ANTF को सटीक गोपनीय सूचना मिली थी कि मिरगेश्वर निवासी हकाराम ने अपने घर के सामने बने पशुओं के बाड़े में भारी मात्रा में अवैध अफीम का दूध छिपाकर रखा हुआ है और वह उसकी तस्करी की फिराक में है। सूचना पुख्ता होने के बाद ANTF टीम ने बाली थाना पुलिस को साथ लेकर बताए गए ठिकाने पर अचानक दबिश दी।
मौके पर बाड़े के चारों तरफ जालीदार तारबंदी की हुई थी और वहां भैंसें बंधी हुई थीं। बाड़े के एक कोने में तिरपाल और लोहे की टीन शेड लगाकर कच्चा ढालिया बनाया गया था, जिसके अंदर भारी मात्रा में गेहूं का भूसा भरा हुआ था।
भूसे के ढेर से निकली अफीम के दूध से भरी थैली
पुलिस टीम ने जब ढालिये में भरे गेहूं के भूसे की गहन तलाशी ली, तो भूसे के नीचे दबाकर रखी गई एक संदिग्ध प्लास्टिक की थैली बरामद हुई। थैली को खोलकर जांचने पर उसमें 1.302 किलोग्राम गाढ़ा अफीम का दूध पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ को मौके पर ही सील कर जब्त कर लिया।
मौके से आरोपी हकाराम (64) पुत्र डूंगाराम, निवासी बेरा डोली, मिरगेश्वर (बाली) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पूर्व में नगर पालिका में कर्मचारी था और सेवानिवृत्ति के बाद इस अवैध धंधे में लिप्त हो गया था।
सप्लायर और खरीददारों के नेटवर्क की पड़ताल में जुटी पुलिस
बाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गहन तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बिंदु पर पूछताछ कर रही है कि आरोपी यह अफीम का दूध कहां से और किस तस्कर से खरीदकर लाया था तथा इसे इलाके में किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ में मारवाड़-गोडवाड़ अंचल में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क का बड़ा खुलासा हो सकता है।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (8)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (536)
- इतिहास (81)
- इंदौर (14)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (33)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (36)
- खेल (44)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (12)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (84)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (461)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (102)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (23)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (50)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (834)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (280)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (22)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (80)
- बिहार (43)
- बीकानेर (13)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (17)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (36)
- मनोरंजन (71)
- महाराष्ट्र (32)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (1,070)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (51)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)