Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

MDR के विरोध में पाली पेट्रोलियम डीलर्स का बड़ा फैसला: 10 अक्टूबर से जिले के 300 पेट्रोल पंपों पर बंद होगा UPI पेमेंट; ग्राहकों को रखना होगा कैश
MDR के विरोध में पाली पेट्रोलियम डीलर्स का बड़ा फैसला: 10 अक्टूबर से जिले के 300 पेट्रोल पंपों पर बंद होगा UPI पेमेंट; ग्राहकों को रखना होगा कैश

पाली (विशेष संवाददाता)। पेट्रोल पंपों पर डिजिटल लेन-देन के दौरान काटे जा रहे मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) और अन्य अप्रत्यक्ष शुल्कों के विरोध में पाली पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि 10 अक्टूबर की सुबह 5:00 बजे से जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर यूपीआई (UPI) के जरिए ऑनलाइन भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। जब तक सरकार और संबंधित एजेंसियां डीलर्स पर थोपे जा रहे वित्तीय भार को खत्म नहीं करतीं, तब तक यह बहिष्कार अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा।

जिले के करीब 300 पेट्रोल पंपों पर लागू होगा निर्णय

पाली पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिकेय श्रोत्रिय ने बताया कि यह निर्णय जिले के सभी करीब 300 पेट्रोल पंपों पर एक साथ लागू होगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम डीलर्स लंबे समय से डिजिटल इंडिया और कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने में पूर्ण सहयोग करते आ रहे हैं। इसके बावजूद डीलर्स पर एमडीआर का अनावश्यक आर्थिक बोझ लादा जा रहा है, जिससे पेट्रोल पंप संचालकों में गहरा असंतोष व्याप्त है।

एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि विभिन्न निजी पेमेंट गेटवे और डिजिटल कंपनियों द्वारा यूपीआई ट्रांजैक्शन पर मनमाने तरीके से राशि काटी जा रही है और इसका कोई स्पष्ट हिसाब या पारदर्शिता भी नहीं दी जाती। इससे डीलर्स को सीधा आर्थिक नुकसान हो रहा है।

जब तक MDR पूरी तरह खत्म नहीं, तब तक जारी रहेगा बहिष्कार

अध्यक्ष कार्तिकेय श्रोत्रिय ने स्पष्ट किया—

“जब तक सरकार पेट्रोल पंप डीलर्स पर लगने वाले MDR को पूरी तरह समाप्त करने को लेकर कोई स्पष्ट और ठोस नीतिगत फैसला नहीं लेती, तब तक पाली जिले के सभी डीलर्स अपने इस सामूहिक निर्णय पर अडिग रहेंगे। अन्य निजी भुगतान माध्यमों से जुड़े चार्ज और अस्पष्ट व्यवस्था को अब और सहन नहीं किया जाएगा।”

ग्राहकों से अपील: पेट्रोल पंप आने से पहले रखें नकद राशि

एसोसिएशन ने आम जनता और वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अग्रिम अपील जारी की है। डीलर्स ने कहा है कि 10 अक्टूबर सुबह 5:00 बजे से पेट्रोल-डीजल भरवाने आने वाले ग्राहक अपने साथ आवश्यक नकद राशि (कैश) या पंप पर उपलब्ध अन्य वैकल्पिक भुगतान साधन जरूर रखें, ताकि यूपीआई सेवा बंद रहने की स्थिति में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा या परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories