Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

चेन्नई में बोले पीएम मोदी: 'मंदिरों से मेट्रो तक तमिलनाडु में दिखती है नए भारत की झलक'; सीएम विजय संग की मेट्रो यात्रा, छात्रों से लगवाया 'वी विल डू इट' का नारा
चेन्नई में बोले पीएम मोदी: ‘मंदिरों से मेट्रो तक तमिलनाडु में दिखती है नए भारत की झलक’; सीएम विजय संग की मेट्रो यात्रा, छात्रों से लगवाया ‘वी विल डू इट’ का नारा

14.6 किमी लंबे पूनमल्ली-वडापालानी मेट्रो रूट का किया उद्घाटन; जयगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के 50 वर्ष पूरे होने पर पहुंचे, बोले—’बड़े सपने देखो, अलग सोचो और निडर रहो’

चेन्नई (विशेष संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चेन्नई मेट्रो फेज-2 के तहत 14.6 किलोमीटर लंबे पूनमल्ली-वडापालानी रूट का उद्घाटन किया और ट्रेन में सफर कर नई कनेक्टिविटी का जायजा लिया। इस यात्रा के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय भी उनके साथ मौजूद रहे। 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला चेन्नई दौरा था।

मेट्रो उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री जयगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के गोल्डन जुबली (स्वर्ण जयंती) समारोह में शामिल हुए। छात्रों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि मंदिरों की प्राचीन आध्यात्मिक धरोहर से लेकर आधुनिक मेट्रो नेटवर्क तक, तमिलनाडु में नए भारत की सशक्त झलक साफ दिखाई देती है। भारत अपनी सांस्कृतिक जड़ों से ऊर्जा लेता है और आधुनिक विज्ञान व तकनीक के दम पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Image

तमिल में ‘वणक्कम’ से संबोधन की शुरुआत, देरी के लिए मांगी क्षमा

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने पारंपरिक तमिल अभिवादन ‘वणक्कम’ के साथ उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने तमिलनाडु को शिव-शक्ति की पावन धरा बताते हुए कहा कि सरस्वती के साधकों के बीच आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। कार्यक्रम में कुछ देरी से पहुंचने पर उन्होंने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों से आत्मीयता से क्षमा भी मांगी।

छात्रों से लगवाया संकल्प—’डेवलप तमिलनाडु, डेवलप इंडिया… वी विल डू इट’

समारोह में विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के सपनों और आत्मविश्वास को देखकर उनका यह भरोसा और पुख्ता हो गया है कि भारत का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। उन्होंने कहा, “उस स्वर्णिम भविष्य के सबसे बड़े नायक आप हैं।”

पीएम ने बच्चों से सामूहिक संकल्प दिलवाते हुए नारा लगवाया—

“डेवलप तमिलनाडु, डेवलप इंडिया… टुगेदर, वी विल डू इट!”

युवाओं को सफलता का मंत्र देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा—“ड्रीम बिग, थिंक डिफरेंटली एंड बी फियरलेस” (बड़े सपने देखो, लीक से हटकर अलग सोचो और पूरी तरह निडर रहो)। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे देश के अन्य हिस्सों का भ्रमण करें और जहां भी जाएं, समृद्ध तमिल भाषा, साहित्य और संस्कृति का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

Image

तिरुवल्लुवर और गिरिजा अम्मा के योगदान को किया नमन

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में महान तमिल संत और दार्शनिक तिरुवल्लुवर को याद किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्हें उनके अमर साहित्य का रूसी अनुवाद रूस के राष्ट्रपति को भेंट करने का अवसर मिला था।

उन्होंने संस्थान की संस्थापिका गिरिजा अम्मा के देशप्रेम का विशेष उल्लेख किया। पीएम ने ‘मन की बात’ का स्मरण कराते हुए बताया कि कैसे गिरिजा अम्मा ने बच्चों को हर दिन एक रुपया बचाकर सैनिकों को समर्पित करने की प्रेरणा दी थी, जिससे देखते ही देखते 40 लाख रुपये की राशि जुटाई गई। उन्होंने विद्यालय के निर्माण में भामाशाह जयगोपाल गरोडिया के योगदान की भी सराहना की, जिसके चलते मात्र 7 बच्चों से शुरू हुआ यह संस्थान आज वटवृक्ष बन चुका है।

शिक्षा का बदलता परिदृश्य और खेलों में वैश्विक पहचान

शिक्षा और खेल नीति पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा:

  • शिक्षा में बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) से देश में शिक्षा की गुणवत्ता वैश्विक स्तर पर सुधर रही है। आज देश में 1,300 से अधिक विश्वविद्यालय और करीब 52 हजार कॉलेज सक्रिय हैं, साथ ही बड़ी संख्या में नए IIT, IIM और AIIMS स्थापित किए गए हैं।

  • 2030 CWG और 2036 ओलंपिक का विजन: खेल अब केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं। भारत 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है और 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी का बड़ा सपना लेकर आगे बढ़ रहा है। सरकार युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्लेटफॉर्म, संसाधन और आधुनिक सुविधाएं मुहैया करा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories