Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

पाली में RSS का घोष निमंत्रण संचलन: पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज के साथ गोपीनाथ जी व सोमनाथ महादेव को दिया निमंत्रण; 12 से 15 नवंबर को जोधपुर में सजेगा 'मरु निनाद' महाशिविर
पाली में RSS का घोष निमंत्रण संचलन: पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज के साथ गोपीनाथ जी व सोमनाथ महादेव को दिया निमंत्रण; 12 से 15 नवंबर को जोधपुर में सजेगा ‘मरु निनाद’ महाशिविर

पाली (विशेष संवाददाता)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से रविवार शाम पाली शहर में आगामी प्रांत स्तरीय घोष शिविर ‘मरु निनाद’ को लेकर भव्य एवं अनुशासित ‘घोष निमंत्रण संचलन’ निकाला गया। कदमताल मिलाते घोषवादकों ने नगर भ्रमण के दौरान गोपीनाथ जी मंदिर एवं ऐतिहासिक सोमनाथ महादेव मंदिर में विशेष वादन कर भगवान शिव और देवस्थानों को शिविर का विधिवत निमंत्रण अर्पित किया।

जोधपुर के शिकारपुरा स्थित संत राजाराम तीर्थ धाम में आगामी 12 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस चार दिवसीय महाशिविर में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस शिविर में प्रांत भर से 5 हजार घोषवादकों के एकत्र होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें पाली जिले से भी बड़ी संख्या में वादक सहभागिता करेंगे।

सोमनाथ संघ कार्यालय से शुरू हुआ संचलन, देवस्थानों पर दिया निमंत्रण

जिला संघचालक नेमीचंद अखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि घोष निमंत्रण संचलन का विधिवत शुभारंभ रविवार शाम 5 बजे सोमनाथ संघ कार्यालय से हुआ।

सधे हुए कदमों और अनुशासित कतारों के साथ स्वयंसेवकों का संचलन संघ कार्यालय से रवाना होकर भैरूघाट पहुंचा और वहां से गोपीनाथ जी मंदिर पहुंचा। यहां पूर्ण गणवेशधारी वादकों ने भक्तिमय व शौर्यपूर्ण वादन के साथ गोपीनाथ जी को शिविर का निमंत्रण दिया। इसके बाद संचलन सर्राफा बाजार के प्रमुख मार्गों से होता हुआ ऐतिहासिक सोमनाथ महादेव मंदिर पहुंचा, जहां देवाधिदेव महादेव को वादन के साथ निमंत्रण अर्पित किया गया। अंत में संचलन पुनः सोमनाथ संघ कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ।

शास्त्रीय रागों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों ने बांधा समां

संचलन के दौरान घोष वादकों द्वारा पारंपरिक भारतीय वाद्य यंत्रों का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला:

  • पारंपरिक वाद्य यंत्र: संचलन में आनक, प्रणव, शंख, शृंग, वेणु और त्रिभुज का लयबद्ध वादन किया गया।

  • शास्त्रीय रचनाओं की प्रस्तुति: स्वयंसेवकों ने स्वागत प्रणाम और ध्वज प्रणाम के साथ भूप, मीरा, शिवरंजनी, हंसध्वनि, किरण, श्रीराम, सोनभद्र, गायत्री, बंग श्री, चेतक, शिवराज और मेवाड़ जैसी ओजस्वी एवं शास्त्रीय रचनाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

सड़क किनारे खड़े शहरवासियों और श्रद्धालुओं ने कदम से कदम मिलाते स्वयंसेवकों और गूंजती वाद्य धुनों का जगह-जगह उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories