
पाली (विशेष संवाददाता)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से रविवार शाम पाली शहर में आगामी प्रांत स्तरीय घोष शिविर ‘मरु निनाद’ को लेकर भव्य एवं अनुशासित ‘घोष निमंत्रण संचलन’ निकाला गया। कदमताल मिलाते घोषवादकों ने नगर भ्रमण के दौरान गोपीनाथ जी मंदिर एवं ऐतिहासिक सोमनाथ महादेव मंदिर में विशेष वादन कर भगवान शिव और देवस्थानों को शिविर का विधिवत निमंत्रण अर्पित किया।
जोधपुर के शिकारपुरा स्थित संत राजाराम तीर्थ धाम में आगामी 12 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस चार दिवसीय महाशिविर में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस शिविर में प्रांत भर से 5 हजार घोषवादकों के एकत्र होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें पाली जिले से भी बड़ी संख्या में वादक सहभागिता करेंगे।
सोमनाथ संघ कार्यालय से शुरू हुआ संचलन, देवस्थानों पर दिया निमंत्रण
जिला संघचालक नेमीचंद अखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि घोष निमंत्रण संचलन का विधिवत शुभारंभ रविवार शाम 5 बजे सोमनाथ संघ कार्यालय से हुआ।
सधे हुए कदमों और अनुशासित कतारों के साथ स्वयंसेवकों का संचलन संघ कार्यालय से रवाना होकर भैरूघाट पहुंचा और वहां से गोपीनाथ जी मंदिर पहुंचा। यहां पूर्ण गणवेशधारी वादकों ने भक्तिमय व शौर्यपूर्ण वादन के साथ गोपीनाथ जी को शिविर का निमंत्रण दिया। इसके बाद संचलन सर्राफा बाजार के प्रमुख मार्गों से होता हुआ ऐतिहासिक सोमनाथ महादेव मंदिर पहुंचा, जहां देवाधिदेव महादेव को वादन के साथ निमंत्रण अर्पित किया गया। अंत में संचलन पुनः सोमनाथ संघ कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ।
शास्त्रीय रागों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों ने बांधा समां
संचलन के दौरान घोष वादकों द्वारा पारंपरिक भारतीय वाद्य यंत्रों का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला:
-
पारंपरिक वाद्य यंत्र: संचलन में आनक, प्रणव, शंख, शृंग, वेणु और त्रिभुज का लयबद्ध वादन किया गया।
-
शास्त्रीय रचनाओं की प्रस्तुति: स्वयंसेवकों ने स्वागत प्रणाम और ध्वज प्रणाम के साथ भूप, मीरा, शिवरंजनी, हंसध्वनि, किरण, श्रीराम, सोनभद्र, गायत्री, बंग श्री, चेतक, शिवराज और मेवाड़ जैसी ओजस्वी एवं शास्त्रीय रचनाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
सड़क किनारे खड़े शहरवासियों और श्रद्धालुओं ने कदम से कदम मिलाते स्वयंसेवकों और गूंजती वाद्य धुनों का जगह-जगह उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (8)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (536)
- इतिहास (81)
- इंदौर (14)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (33)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (36)
- खेल (44)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (12)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (84)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (461)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (102)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (23)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (50)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (834)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (280)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (22)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (80)
- बिहार (43)
- बीकानेर (13)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (17)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (36)
- मनोरंजन (71)
- महाराष्ट्र (32)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (1,070)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (51)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)