पाली पंचायत चुनाव: रोहट में 74.17% मतदान, फर्जी वोटिंग के आरोपों पर हंगामा; पैरवा मतदान केंद्र की पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल
पाली पंचायत चुनाव: रोहट में 74.17% मतदान, फर्जी वोटिंग के आरोपों पर हंगामा; पैरवा मतदान केंद्र की पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल
BREAKING | NEWS
पाली पंचायत चुनाव: रोहट में 74.17% मतदान, फर्जी वोटिंग के आरोपों पर हंगामा; पैरवा मतदान केंद्र की पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल   ◆   पाली पंचायत चुनाव: रोहट में 74.17% मतदान, फर्जी वोटिंग के आरोपों पर हंगामा; पैरवा मतदान केंद्र की पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल   ◆   पाली पंचायत चुनाव: रोहट में 74.17% मतदान, फर्जी वोटिंग के आरोपों पर हंगामा; पैरवा मतदान केंद्र की पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल   ◆   पाली पंचायत चुनाव: रोहट में 74.17% मतदान, फर्जी वोटिंग के आरोपों पर हंगामा; पैरवा मतदान केंद्र की पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल   ◆  
JAWAI
TODAYNATIONAL NEWS
सूचना | NOTICE
जवाई टुडे न्यूज़ का पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 9680819536 | न्यूज़ व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: 9358670182 | ईमेल: todayjawai@gmail.com | Become a Jawai Today News Reporter: Contact 9680819536 | For News & Advertisements: Contact 9358670182 | Email: todayjawai@gmail.com   ✦  
WhatsApp शेयरFacebook शेयर

जवाई टुडे | पाली। जिले के बाली, देसूरी, पाली और रोहट पंचायत क्षेत्रों में शुक्रवार को सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव के लिए मतदान शाम 6 बजे संपन्न हुआ। रोहट में सर्वाधिक 74.17 प्रतिशत और देसूरी में सबसे कम 63.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बाली और पाली पंचायत क्षेत्रों में 69.81-69.81 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव के दौरान कहीं मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया तो कहीं फर्जी मतदान के आरोपों और हंगामे ने मतदान व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

पैरवा मतदान केंद्र का वीडियो सामने आया, पुलिस की व्यवस्था पर सवाल

ग्राम पंचायत पैरवा के मतदान केंद्र के बाहर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास पुलिसकर्मी तैनात नजर आ रहे हैं। वहीं मतदान केंद्र के सामने सड़क पर चारपहिया वाहनों और मोटरसाइकिलों की आवाजाही के साथ लोगों के समूह भी दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद सवाल उठता है कि मतदान केंद्र के मुख्य प्रवेश मार्ग पर यातायात और लोगों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए क्या इंतजाम किए गए थे?

सवाल यह भी है कि मतदान जैसे संवेदनशील अवसर पर प्रवेश द्वार के सामने वाहनों की आवाजाही से मतदाताओं की सुरक्षा और आवागमन प्रभावित होने की आशंका को रोकने के लिए पुलिस ने क्या व्यवस्था की थी? हालांकि वीडियो में किसी हिंसक घटना या मतदान प्रक्रिया में पुलिस के हस्तक्षेप का दृश्य सामने नहीं आया है।

भंदर में फर्जी मतदान के आरोपों पर हंगामा

रोहट और बाली के भंदर गांव में फर्जी मतदान की शिकायतें सामने आईं। भंदर में इस मुद्दे को लेकर हंगामा भी हुआ। वहीं काला पीपल की ढाणी में एक महिला ने दूसरी महिला पर फर्जी मतदान करने का आरोप लगाया।

उमकली गांव में ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार

रोहट पंचायत क्षेत्र के उमकली गांव में ग्रामीणों ने पंच और सरपंच चुनाव का बहिष्कार किया।

पैर में प्लास्टर, फिर भी मतदान करने पहुंचा युवक

पाली के बोमादड़ा गांव में दुर्घटना में घायल एक युवक पैर में प्लास्टर बंधा होने के बावजूद मतदान केंद्र पहुंचा। वहीं एक बुजुर्ग महिला को परिजन सहारा देकर मतदान केंद्र तक लेकर आए।

दो सरपंच और 564 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित

पाली पंचायत क्षेत्र के भांवरी से रीना कुमारी और देसूरी के मगरतलाव से हमेराराम निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए। इसके अलावा 564 वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए।

बिसलपुर ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान, मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

पंचायत चुनाव के दौरान बिसलपुर ग्राम पंचायत में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने सरपंच एवं वार्ड पंच के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जहां जिले के कुछ मतदान केंद्रों पर फर्जी मतदान के आरोप और हंगामे की खबरें सामने आईं, वहीं बिसलपुर ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान की जानकारी मिली।

जवाई टुडे | आपकी आवाज, हमारी जिम्मेदारी

फिक्स 1280 × 1600 • सादा अखबारी डिजाइन • नीचे अलग संपर्क विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories