LIVE: — MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
LIVE:  — MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?

देश के 4 बड़े स्टेट उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में 28 सीटों पर MLC के चुनाव हुए. इन चुनावों में BJP ने शानदार प्रदर्शन किया. इन 28 में से 16 सीटें पर NDA को जीत मिली है. कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट पर जीत हासिल हुई, जो महाराष्ट्र के नागपुर से मिली है. हालांकि, इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा था और लिखा कि बैलेट पेपर पर चुनाव होने के बावजूद कांग्रेस हार गई.

पीएम मोदी के ट्वीट के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार करते हुए एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने बैलेट पेपर पर हुए चुनाव के संदर्भ में लिखा कि मोदी साहिब अपने ही लोकसभा क्षेत्र की एमएलसी सीट हार गए. इसके अलावा नागपुर में भी भाजपा हार गई. बूझो तो नागपुर में कौन जीता? बता दें कि नागपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत वंजारी ने जीत हासिल की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories