Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

फलोदी-बीकानेर नेशनल हाईवे-11 पर खड़े टेम्पो को ट्रॉले ने मारी टक्कर; 4 की मौत, 12 लोग घायल
फलोदी-बीकानेर नेशनल हाईवे-11 पर खड़े टेम्पो को ट्रॉले ने मारी टक्कर; 4 की मौत, 12 लोग घायल

फलोदी-बीकानेर नेशनल हाईवे-11 पर सड़क किनारे खड़े टेम्पो को ट्रॉले ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई। 12 लोग घायल हैं। फलोदी के थानाधिकारी भंवराराम ने बताया- सभी मजदूर फलोदी की बाप तहसील के सहारणपुरा गांव जा रहे थे। फलोदी से बीकानेर की तरफ जा रहे ट्रॉले ने टक्कर मार दी। टेम्पो सवार टीना (12) पुत्री राय सिंह और जगदीश (32) पुत्र रामजी की मौके पर ही मौत हो गई।

पूजा (30) पत्नी जगदीश को जोधपुर रेफर किया गया था। रास्ते में ही ओसियां के पास उसने दम तोड़ दिया। टेम्पो ड्राइवर गोपीलाल की जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह मोटाई, चाखू (फलोदी) का रहने वाला था। पूजा और जगदीश पति-पत्नी थे। मृतक पूजा, जगदीश, टीना और सभी घायल आलमपुर ठीकरिया, रतलाम (MP) के रहने वाले थे।

ट्रॉले ने टेम्पो को मारी टक्कर, 4 की मौत: मध्य प्रदेश से आए मजदूर फसल काटने  खेत जा रहे थे; 12 घायल - The Khatak

घटना के बाद आस-पास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के कोऑर्डिनेटर भंवरलाल कुमावत समेत दो एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को फलोदी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से जोधपुर रेफर किया गया।

थानाधिकारी भंवराराम ने बताया- हादसे के बाद ट्रॉले का ड्राइवर भगवाना राम पुत्र देवाराम फरार है। वह पल्ली, मतोड़ा (फलोदी) का रहने वाला है। ट्रॉले और क्षतिग्रस्त टेम्पो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories