Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

नववर्ष से पहले सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 12 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की संभावना, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम
नववर्ष से पहले सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 12 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की संभावना, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम

मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम लगातार बढ़ता जा रहा है। श्रद्धालु घंटों कतार में लगकर दर्शन कर रहे हैं। बुधवार और एक जनवरी को मंदिर में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। नववर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई है। फूलों और आर्टिफिशियल सजावटी वस्तुओं से की गई साज-सज्जा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। प्रशासन का प्रयास है कि दर्शन प्रक्रिया अधिक सुगम रहे और श्रद्धालु शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना कर सकें।

नए साल पर राजस्थान के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, सांवलिया सेठ के दर्शन के  लिए आधा करीब 1 KM लंबी लाइन; देंखे तस्वीरें

अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं मंदिर सीईओ प्रभा गौतम ने बताया कि पिछले तीन दिनों से दर्शन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है। अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं और प्रवेश को सुगम बनाने के लिए जिग-जैग व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्य दिवस एक जनवरी को 12 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर मंडल की ओर से अतिरिक्त बैरिकेडिंग और जिग-जैग बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल और मंदिर प्रशासन के सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। हाल के दिनों में टाइगर सिक्योरिटी फोर्स और श्रद्धालुओं के बीच हुए टकराव के बाद सुरक्षा को और चौकस बनाने के प्रयास किए गए हैं, हालांकि भीड़ के सामने ये इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories