Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

पशुपालन मंत्री कुमावत ने किया निम्बेश्वर महादेव पशु मेला 2026 का शुभारंभ, 13 से 17 फरवरी 2026 तक होगा आयोजन
पशुपालन मंत्री कुमावत ने किया निम्बेश्वर महादेव पशु मेला 2026 का शुभारंभ, 13 से 17 फरवरी 2026 तक होगा आयोजन

पाली, 13 फरवरी। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने आज शुक्रवार को जिले के सांडेराव में आयोजित श्री निम्बेश्वर महादेव पशु मेला का शुभारंभ किया। ये मेला जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग द्वारा 13 से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जायेगा।

May be an image of dais and text

इस अवसर पर मेले में जनसमूह को संबोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व राज्य सरकार ने पशुपालन विभाग के अन्दर पशुपालकों व पशुओं के कल्याण के लिये अनेक योजना चलायी है जिनमें मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, पशुओं को रियायती दरों पर दवाओं का वितरण व विभाग में रिक्त पदों पर नियुक्तियां, विभिन्न भर्तियां आदि है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री निम्बेश्वर महादेव पशु मेला का आयोजन 35 वर्षाे के बाद गोडवाड़ धरा में किया जा रहा है।

May be an image of one or more people, wedding, dais and text

इससे पहले मेले का विधिवत् शुभांरभ गौमाता की पूजा के साथ किया गया। साथ ही कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतिया व अश्व नृत्य दिखाया गया, मेले में थारपारकर नस्ल के गौसंवर्धन की सफलता के बाद एक और कीर्तिमान विश्व प्रसिद्ध दुर्लभ एवं दिव्य गुणों से युक्त पुंगनुरू नस्ल की छोटी गाय प्रांगण में विशेष रहीं। जिसने आमजन का मन मोह लिया। इससे पहले समारोह में आये हुये अतिथियों का माला व साफा से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग पाली के संयुक्त निदेशक डॉ मनोज पंवार ने इस बारे में भूमिका को रखा।

May be an image of one or more people, temple and text

इस अवसर पर कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर मेला प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, मेला मजिस्टेªट व उपखंड अधिकारी सुमेरपुर कालूराम कुम्हार, पुलिस उपाधीक्षक, तहसीलदार हिमांशु कच्छावा, विकास अधिकारी प्रमोद दवे, पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा, पशुपालन विभाग जोधपुर के उच्चाधिकारी, पाली के महेन्द्र पंवार व अन्य विभागों के अधिकारी, कार्मिक आमजन मौजूद रहे। इस अवसर पर पशुपालक मेले में विभिन्न प्रजातियों की गाय, बकरीयां, घोडे, भैंस, भेड़, ऊट आदि के साथ मौजूद रहे।

May be an image of dais and text

13 से 17 तक के आयोजन

शनिवार को सफेद पर्ची, अश्व व उष्ट्र, रस्साकशी, साफा, मुंछ, गोडवाड केसरी, गोडवाड सुन्दरी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगें। इसी प्रकार 15 फरवरी को मारवाड़ी अश्व प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 16 फरवरी को गाय, भेंस, ऊष्ट्र, भेड एवं बकरी प्रतियोगिता तथा सांय 7 से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे। 13 से 17 फरवरी तक पुंगनूर, गिर, कांकरेज, थार एवं संकर नस्ल के श्रेष्ठ नस्लो की प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी। पशु मेले के अंतिम दिवस 17 फरवरी को पारितोषित वितरण के साथ मेले का समापन होगा।
May be an image of horse and text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories