Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

विधायक निधि में एक और भ्रष्टाचार मामला! एक दरी की कीमत करीब 10,500 रुपये, संदेह पैदा करता दरी पट्टी खरीद का मामला
विधायक निधि में एक और भ्रष्टाचार मामला! एक दरी की कीमत करीब 10,500 रुपये, संदेह पैदा करता दरी पट्टी खरीद का मामला

अजमेर के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत की एक अनुशंसा पत्र चर्चा में आ गया है. फरवरी 2025 का यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सरकारी स्कूलों के लिए खादी की फर्श दरी पट्टी खरीदने की अनुशंसा की गई है. पत्र के अनुसार भिनाय क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के लिए 20 लाख रुपये की दरी पट्टी और मसूदा क्षेत्र के स्कूलों के लिए 30 लाख रुपये की दरी पट्टी खरीदने की सिफारिश की गई

जानकारी के अनुसार, भिनाय में 190 दरी पट्टी और मसूदा में 239 दरी पट्टी खरीदी गई. 10×15 वर्ग फुट साइज के एक दरी की कीमत करीब 10,500 रुपये बैठती है. जिसे लेकर अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या इस खरीद प्रक्रिया में विधायक निधि राशि का दुरुपयोग हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

मामले को लेकर मसूदा के पूर्व कांग्रेस विधायक राकेश पारीक ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं पारीक ने कहा कि दरी पट्टी खरीद का यह मामला उसी तरह संदेह पैदा करता है, जैसे हाल ही में सामने आए विधायकों के स्टिंग ऑपरेशन. उन्होंने कहा कि विधायक निधि का पैसा जनता का है और इसमें किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए. पारीक ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से आग्रह किया कि समय रहते पूरे मामले की जांच कराई जाए. उन्होंने यह भी कहा कि उनके स्वयं के पांच साल के कार्यकाल और वर्तमान विधायक वीरेंद्र कानावत के कार्यकाल-दोनों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories