Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

राजस्थान में शहीद के घर से 'अशोक चक्र' चोरी, अनूपगढ़ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को दबोचा
राजस्थान में शहीद के घर से ‘अशोक चक्र’ चोरी, अनूपगढ़ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को दबोचा

अनूपगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शहीद के घर से ‘अशोक चक्र’ और नकदी चोरी करने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1961 के युद्ध के शहीद लांस हवलदार शीशपाल सिंह को मरणोपरांत मिला अशोक चक्र भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी अभिषेक उर्फ अंकित अनूपगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर पहले से ही चोरी और लूट जैसे 17 मामले दर्ज हैं.

पुर्तगाली सेना के दांत खट्टे करने वाले शहीद का था मेडल

एसएचओ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि शहीद लांस हवलदार शीशपाल सिंह वर्ष 1961 में गोवा मुक्ति संग्राम के दौरान पुर्तगाली सेना के खिलाफ साहस दिखाते हुए शहीद हुए थे. उनके बलिदान के लिए भारत सरकार ने 15 अगस्त 1962 को उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च शांति कालीन सम्मान ‘अशोक चक्र’ से नवाजा था. इसी ऐतिहासिक सम्मान पर हिस्ट्रीशीटर ने हाथ साफ कर दिया था.

बंद घर को बनाया था निशाना

श्रीगंगानगर में कार्यरत शहीद के पोते विक्रम सिंह ने 1 नवंबर 2025 को मामला दर्ज कराया था. उन्होंने बताया कि अनूपगढ़ स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर कोई अलमारी में रखा अशोक चक्र, नकदी और जियो फाइबर का उपकरण चुरा ले गया है. राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया.

मुखबिर से मिली सफलता

एएसआई रामकुमार और एएसआई सलीम खान की टीम ने फील्ड इंटेलिजेंस और तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए आरोपी अभिषेक उर्फ अंकित को पदमपुर थाना क्षेत्र से धर दबोचा. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया अशोक चक्र बरामद किया, जिसकी शिनाख्त शहीद के परिजनों ने कर ली है.

थानाधिकारी का बयान

थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के अनुसार, आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान क्षेत्र में हुई अन्य कई चोरियों का भी खुलासा हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories