Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

द्वितीय चरण बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
द्वितीय चरण बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पाली, 2 फरवरी। सोमवार को सोमनाथ मंदिर धार्मिक स्थल पर द्वितीय चरण बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला अधिकारिता विभाग एवं बाल अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक भागीरथ चौधरी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से प्रबंधक प्रियंका व्यास एवं परामर्शदाता भाग्यश्री गहलोत द्वारा विभागीय योजनाओं लाडो प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सुपरवाइजर पिंकी मीणा ने महिला संबल शिक्षा सेतु योजना तथा मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की।
प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट योगेंद्र सिंह राठौड़ एवं काउंसलर चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट रेणुका जोशी द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी देते हुए बताया गया कि किन परिस्थितियों में इन सेवाओं के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही विभाग द्वारा संचालित वेब एवं उषा केंद्रों की जानकारी भी आमजन को दी गई।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व पार्षद राकेश भाटी द्वारा सोमनाथ मंदिर परिसर में उपस्थितजनों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मंदिर पुजारी कमलेश रावल सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories