Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

70.5 एकड़ में फैला Ayodhya Ram Mandir 44 द्वार और 18 दरवाजे, क्या होता है अंतर?
70.5 एकड़ में फैला Ayodhya Ram Mandir 44 द्वार और 18 दरवाजे, क्या होता है अंतर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (25 नवंबर) अभिजीत मुहूर्त में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज का आरोहण किया. यह धर्मध्वज 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा है इस आयोजन में कई बड़े नेताओं सहित 7000 मेहमान इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने. वहीं ध्वजारोहण के बीच राम मंदिर में लगी हर चीज की चर्चा भी जोरों से होने लगी है

Image

राम मंदिर में लगे 44 द्वार और 18 दरवाजाें को लेकर भी लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि राम मंदिर में 44 द्वारा और 18 दरवाजे में क्या अंतर है? 

राम मंदिर का पूरा परिसर 70.5 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें कुल 44 द्वार बनाए गए हैं. वहीं इन द्वार में से 18 द्वार ऐसे हैं जिनमें असल में दरवाजे लगे हैं. वहीं बाकी के द्वार बिना दरवाजाें के हैं. यानी यह केवल मंदिर के रास्ते और संरचना का हिस्सा है. वहीं 18 दरवाजों में से भी 14 दरवाजे स्वर्णजड़ित है. जबकि चार दरवाजे स्टोर एरिया के हैं, जिन्हें लकड़ी पर वार्निश करके तैयार किया गया है. राम मंदिर के भूतल में लगे सभी दरवाजे खास सागौन की लकड़ी के बने हैं जिन्हें हैदराबाद की एक कंपनी ने तैयार किया है

Image

राम मंदिर में 44 द्वार हैं, लेकिन भक्तों के लिए प्रवेश का केवल एक रास्ता तय किया गया है. राम मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को सुग्रीव किला की ओर से प्रवेश मिलता है. वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राम मंदिर तक पहुंचने के लिए तीन खास मार्ग भी तैयार किए गए हैं. यह तीनों मार्ग राम जन्म भूमि पथ, भक्ति पथ और राम पथ है. इन पथों को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि भीड़ बढ़ने पर भी भक्तों को दिक्कत न हो

Image

द्वार और दरवाजों में अंतर?

  • द्वार- द्वार राम मंदिर परिसर की संरचना में बनाए गए प्रवेश के बड़े बाहरी मार्ग है. यह द्वार हमेशा दरवाजाें से बंद नहीं होते हैं क्योंकि यहां पर दरवाजे नहीं लगे हैं.
  • दरवाजे- राम मंदिर में बने दरवाजे वह हैं जिन पर लकड़ी, धातु या सोने की परत चढ़ाई गई हो और जिन्हें खोला या बंद किया जा सकता है. ऐसे राम मंदिर में कुल 18 दरवाजे लगाए गए हैं

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories