Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में श्री राम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना
भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में श्री राम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना
जोधपुर, 26 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घण्टाघर क्षेत्र में भव्य रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
शर्मा ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा आमजन को संस्कृति से जोड़ने के साथ भाईचारे का भाव पैदा करती है। इससे नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के मूल्यों का आभास होता है जिससे सनातन को मजबूती मिलती है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का इंतजार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाप्त किया। उनके नेतृत्व में देश में आस्था स्थलों के विकास को नई गति मिली है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन का महाकाल महालोक कॉरिडोर और सोमनाथ मंदिर में जीर्णोंद्धार के कार्य करवाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि नवरात्रि का सनातन संस्कृति में बड़ा आध्यात्मिक महत्व है। रामनवमी के पर्व पर आमजन को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के आदर्शों से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, विधायक देवेन्द्र जोशी, बाबूसिंह राठौड़, पब्बाराम विश्नोई, विहिप के केंद्रीय अधिकारी स्वप्न मुखर्जी, प्रांत अध्यक्ष डॉ. राम गोयल, समिति अध्यक्ष अर्जुन सिंह उचियारड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories