Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

साधु बनकर रेड मारने पहुंची ACB की टीम, ASI ने पेड़ के पत्ते पर लिखकर मांगी रिश्वत
साधु बनकर रेड मारने पहुंची ACB की टीम, ASI ने पेड़ के पत्ते पर लिखकर मांगी रिश्वत

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भरतपुर के भुसावर थाना क्षेत्र में तैनात एएसआई उदय सिंह को 40 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. खास बात यह रही कि आरोपी ने रिश्वत की मांग पेड़ के पत्तों पर पेन से लिखी थी. जबकि, एएसआई को ट्रैप करने के लिए एसीबी टीम को साधु के रूप में जाना पड़ा था.

60 हजार मांगा था घूस 

दरअसल झामरी गांव में जमीन विवाद के चलते एसडीएम भुसावर ने जमीन को राज्य सरकार के अधीन लेने के लिए रिपोर्ट मांगी थी. इस दौरान एएसआई उदय सिंह ने परिवादी से जमीन विवाद में उसके पक्ष में रिपोर्ट तैयार करने के एवज में पहले 60,000 और बाद में समझौता होने पर 40,000 की राशि की मांग पेड़ के पत्तों पर लिखकर की.

30 किलोमीटर तक पीछा करके पकड़ा 

रिश्वत लेने की इस योजना की शिकायत पर एसीबी टीम ने साधु का वेश धारण कर एएसआई के पास जाकर 40,000 की राशि उसे सौंपने का जाल बिछाया. जैसे ही एएसआई ने राशि ली वह बाइक से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागने लगा. एसीबी टीम ने 30 किलोमीटर तक पीछा कर उसे लुधाबई के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पकड़ लिया. वर्तमान में आरोपी से पूछताछ एसीबी रेंज कार्यालय में जारी है.

19 सितंबर को भी एसीबी ने की थी कार्रवाई 

19 सितंबर को डीग उपखंड अधिकारी कार्यालय में 80,000 की रिश्वत लेते रीडर मुकेश कुमार और एसडीएम देवी सिंह को पकड़ा गया. वहीं 20 सितंबर को तहसील नदबई के तहसीलदार विनोद कुमार मीना को ₹80,000 लेते हुए गिरफ्तार किया गया. एसीबी ने सभी मामलों में आरोपियों से पूरी राशि बरामद कर पूछताछ शुरू कर दी है और भ्रष्टाचार निरोधक कार्रवाई लगातार जारी है.

यह भी पढ़ें:

आज दुर्गा अष्टमी महागौरी की पूजा करें शुभ मुहूर्त में, जानें कन्या पूजन मुहूर्त, पारण का समय और अर्जी लगाने का तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories