Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

बीकानेर डांडिया नाइट में विवाद, दो गुट आपस में भिड़े, जमकर हुई पत्थरबाजी
बीकानेर डांडिया नाइट में विवाद, दो गुट आपस में भिड़े, जमकर हुई पत्थरबाजी

बीकानेर शहर में मंगलवार देर रात डांडिया कार्यक्रम के बाद जमकर हंगामा हुआ. शहरी परकोटे के पास बेणीसर बारी के बाहर मामूली बात को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया. इस घटना से पूरे इलाके में देर रात तक तनाव बना रहा. इस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम को भी कुछ असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया

ये भी पढ़ें:-

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अस्पताल में हुए भर्ती, बेंगलुरु में चल रहा इलाज

जानकारी के मुताबिक, डांडिया कार्यक्रम चल रहा था, तभी किसी छोटी-सी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. यह कहासुनी देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और फिर एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया. अचानक हुए उपद्रव के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई

हिंसक झड़प और पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सौरभ तिवाड़ी और सीओ सिटी श्रवण दास संत तुरंत भारी पुलिस बल (पुलिस जाब्ते) के साथ बेणीसर बारी पहुंचे. पुलिस बल ने सख्ती दिखाते हुए हंगामा कर रही भीड़ को तितर-बितर करना शुरू किया. काफी देर तक चले प्रयासों के बाद पुलिस हालात को नियंत्रित करने में सफल रही. इस बीच, स्थानीय विधायक जेठानंद व्यास भी स्थिति की जानकारी लेने और शांति की अपील करने के लिए मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है

ये भी पढ़ें:-

RSS Centenary: PM Modi आज शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, जारी करेंगे ‘डाक टिकट’ और ‘सिक्का’

एएसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रखा गया है. पुलिस अब घटना के कारणों और पथराव में शामिल उपद्रवियों की पहचान कर रही है, जिसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा सकती है. पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेने और पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

ये भी पढ़ें:-

जन्नत जुबैर की खुबसूरती पर क्यों फिदा हैं 50 मिलियन लोग? इन 5 तस्वीरों में छिपा है जवाब

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories