Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

उत्तर प्रदेश के मऊ में BJP नेताओं ने रेप पीड़िता पर बनाया केस वापस लेने का दबाव, बीजेपी नेता सहित 3 पर FIR
उत्तर प्रदेश के मऊ में BJP नेताओं ने रेप पीड़िता पर बनाया केस वापस लेने का दबाव, बीजेपी नेता सहित 3 पर FIR

उत्तर प्रदेश के मऊ से सामने आए यौन शोषण सनसनीखेज मामले ने अब केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि सत्ता और सियासत की नैतिकता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पीड़िता पर कथित दबाव और उसका वीडियो वायरल होते ही यह केस प्रदेश की राजनीति के केंद्र में आ गया है

दरअसल, यह मामला मऊ जिले के थाना सराय लखंसी क्षेत्र का है. यहां डूडा विभाग में तैनात रहे इंजीनियर अंकित सिंह पर उसकी पूर्व महिला सहकर्मी ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसके बाद माना जा रहा था कि मामला अब न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगा

इसी बीच मामले ने एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया. आरोप है कि आरोपी के पक्ष में कुछ भाजपा नेता पीड़िता के घर पहुंचे और उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे. पीड़िता ने इस कथित दबाव की पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और देखते ही देखते राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई

मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने पीड़िता से प्रार्थना पत्र लिया और दबाव बनाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी. सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे दर्ज हुए इस मुकदमे में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उर्फ पन्नू, कन्हैया तिवारी और हिमांशु राय के नाम सामने आए हैं

बोले पुलिस अधिकारी?

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ दबाव बनाने से संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की विवेचना की जा रही है और जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल यह मामला कानून, सत्ता और नैतिकता के टकराव का प्रतीक बन गया है. सवाल यही है कि क्या पीड़िता को बिना किसी दबाव के न्याय मिलेगा, या फिर राजनीतिक रसूख इस मामले की दिशा तय करेगा? यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories